पिता के निधन से टूट गईं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, रोते-बिलखते का Video viral
punjabkesari.in Friday, Jan 02, 2026 - 12:00 PM (IST)
नारी डेस्क : नए साल की शुरुआत टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के परिवार के लिए गहरे शोक के साथ हुई है। अर्जुन बिजलानी के ससुर और उनकी पत्नी नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का अचानक निधन हो गया। इस दुखद खबर के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पिता के निधन से नेहा स्वामी बुरी तरह टूट गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह अपने पिता को अंतिम विदाई देते समय रोते-बिलखते और बेसुध नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नेहा अपने पिता की एक झलक पाने के लिए भावुक होकर दौड़ती दिखती हैं, जबकि अर्जुन बिजलानी उन्हें संभालते नजर आते हैं।
अंतिम संस्कार में भावुक हुए अर्जुन बिजलानी
अंतिम संस्कार के दौरान अर्जुन बिजलानी ने बेटे की तरह अपने ससुर की अर्थी को कंधा दिया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया। इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन हर पल अपनी पत्नी नेहा के साथ खड़े दिखाई दिए और उन्हें संभालते नजर आए। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी उस समय दुबई में नए साल का जश्न मना रहे थे। जैसे ही उन्हें राकेश चंद्र स्वामी के निधन की खबर मिली, दोनों ने तुरंत अपनी ट्रिप कैंसिल की और मुंबई लौट आए।
कैसे हुआ निधन?
परिवार से जुड़े एक सदस्य के अनुसार, राकेश चंद्र स्वामी पूरी तरह स्वस्थ थे और डिनर की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक स्ट्रोक आ गया, जिसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई। उन्हें तुरंत मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। नेहा स्वामी के पिता के अंतिम संस्कार में निया शर्मा, कनिका मान समेत टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए और परिवार को सांत्वना दी।

