एक ही बात के लिए नीतू ने मां से खाई कई बार मार, शादी के लिए छोड़ा करियर

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2019 - 02:04 PM (IST)

अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 61वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। नीतू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में कदम रखा। महज 8 साल की उम्र में उन्होंने 1966 में फिल्म 'सूरज' से डेब्यू किया।  इसके बाद 'दस लाख', 'वारिस' और 'पवित्र पापी' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया। फिल्म 'यादों की बारात' में उनके एक डांस ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। 

17 साल की उम्र में ऋषि कपूर को दे बैठी दिल

फिल्मों में नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। ऋषि रील में तो उनके हीरो थे ही लेकिन रियल लाइफ में भी उनके लाइफ पार्टनर बन गए। महज 17 साल की उम्र में नीतू ने ऋषि को डेट करना शुरु कर दिया था।
PunjabKesari

ऋषि के लिए मां से खाई मार

यही नहीं नीतू ने  ऋषि कपूर के लिए अपनी मां से मार भी खाई। जी हां, एक इटरव्यू में नीतू ने बताया था कि उनकी मां को फिल्म इंडस्ट्री के लोग पसंद नहीं थे। खासकर पुरुष। नीतू ने अपनी मां से ऋषि के साथ अफेयर की बात छुपाई थी लेकिन जब उनकी मां को इस बात की भनक हुई तो उन्होंने नीतू को खूब पीटा था। नीतू की मां ने लंबे समय बाद ऋषि के साथ उनके रिलेशन को स्वीकार कर लिया था। लेकिन कई पाबंदियां भी लगाई। मां ने उन्हें ऋषि के साथ डेट पर जाने से इंकार कर दिया। नीतू ने यह भी बताया कि बहुत ज्यादा बिजी होने की वजह से उनके पिता उन्हें कैब कहकर बुलाते थे।
PunjabKesari

बड़े मजेदार तरीके से हुई दोनों की सगाई

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की सगाई भी बहुत अलग तरीके से हुई थी। दरअसल, दोनों एक शादी अटेंड करने के लिए दिल्ली गए थे जहां ऋषि कपूर ने अपनी बहन से अंगूठी लेकर नीतू को पहना दी थी। वहीं नीतू ने फिल्‍म झूठा कहीं का के डायरेक्‍टर की अंगूठी ऋषि को पहनाई। 

21 साल की उम्र में बनी कपूर परिवार की बहू

21 साल की उम्र में नीतू कपूर खानदान की बहू बन गई थी। शादी के बाद नीतू फिल्मों से दूर हो गई। 26 साल बाद उन्होंने फिल्म लव आजकल से बॉलीवुड में कमबैक किया। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static