रणबीर-आलिया की शादी में छाई करिश्मा और रिद्धिमा, फैंस को नहीं पसंद आया दूल्हे की मां और बहन करीना का लुक

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 05:13 PM (IST)

कपूर खानदान के लिए कल का दिन काफी खास था क्योंकि सबके लाडले बेटे व एक्टर रणबीर कपूर ने कल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आलिया से शादी की। आलिया-रणबीर की शादी में कपूर खानदान का हर सदस्य सजधज कर पहुंचा लेकिन लाइमलाइट में रही दूल्हे की मां और बहने। दूल्हे की मां नीतू कपूर बेटे रणबीर के लिए काफी एक्साइटेड दिखी। चलिए आपको दिखाते है रणबीर की शादी में कौन-कौन पहुंचा और किसका स्टाइल फैंस को पसंद आया।

नीतू कपूर ने पहना डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का कलरफुल लहंगा

सबसे पहले बात करते है रणबीर की मम्मी व एक्ट्रेस नीतू कपूर की, जिन्होंने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का कलरफुल लहंगा पहना। उन्होंने हाफ स्लीव्स कलरफुल ब्लाउज के साथ प्रिंटेड लहंगा पहना था, जिसके साथ कलरफुल दुपट्टा कैरी किया था। डायमंड नेकलेस व मैचिंग इयररिंग्स के साथ नीतू कपूर ने अपने लुक को कंप्लीट किया। जहां कुछ लोगों को नीतू जी का लुक पसंद आया तो कोई नाराज हुआ। एक यूजर ने लिखा, ये नीतू कपूर को क्या हुआ...इनका ड्रेसिंग सेंस ही खराब हो गया। गरबा खेलने जा रही है..अन्य ने लिखा, नीतू जी पुरानी फिल्मों की बैकग्राउंड डांसर लग रही है...क्या हो गया इन्हें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रिद्धिमा का लुक आया फैंस को पसंद

दूल्हे मियां की बहन रिद्धिमा के लुक की बात करें तो उन्होंने भी मम्मी की तरह डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का आउटफिट पहना। उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसके साथ कैरी की हैवी ज्वैलरी की। मिनिमम मेकअप और सिंपल हेयर बन से उन्होंने अपनी लुक को कंप्लीट किया। फैंस को भी रिद्धिमा का लुक पसंद आया। एक ने लिखा, आलिया से ज्यादा खूबसूरत तो रिद्धिमा लग रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

करीना का लुक भी रहा फीका

पटौदी खानदान की बहू व एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भाई की शादी के लिए पिंक कलर की साड़ी चूज की जिसे उनके क्लोज फ्रेंड व डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। साड़ी के साथ आलिया ने गले में नेकलेस, कानों में इयररिंग्स और मांग टीका लगाया था। फैंस को करीना का लुक कुछ खास पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, ये इसने मांग टीका क्यों पहना है..वही शादी की कुछ इनसाइड तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें करीना की क्लोज फोटो दिखी। जिसे देख लोग बोले करीना कितनी डरावनी लग रही है...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

करीना का लुक भले ही फैंस को पसंद ना आया हो लेकिन उनकी बहन लोलो ने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया। करिश्मा ने भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की व्हाइट एंड ऑरेंज कलर की साड़ी वियर की थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। कानों में हैवी ईयररिंग्स से लोलो ने अपना लुक कंप्लीट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वही दुल्हन आलिया की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची का आउटफिट पहना और उनके दूल्हे मियां रणबीर ने भी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static