खूबसूरती में लगाएगा चार-चांद, नानी मां का यह पक्का नुस्खा

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 03:30 PM (IST)

ब्यूटीः हर लड़की चाहती है कि वे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वे ना जाने कितने ब्यूटी ट्रिटमेंट का सहारा लेती हैं। ऐसे में वे ये भूल जाती हैं कि उनके घर में भी ऐसी बहुत सी चीजे होती हैं जिनका इस्तेमाल करके वे अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। जी हां, बिल्कुल हम बात कर रहे हैं नानी मां के नुस्खों की। अभी तक आपने नानी मां के नुस्खे तो बहुत सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी उन नुस्खों को अपनाया है। अगर  आपका जवाब नहीं में है तो इस बार इन नुस्खों को जरूर अपनाएं और अपनी सुंदरता में चार चांद लगाएं।

 

1. ग्लोइंग स्किन

एक कटोरी में 1 चम्मच दालचीनी पाऊडर और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद इसे हल्के हाथ से छुड़ाए और फिर चेहरा धो लें।

2. लंबे बाल

करी पत्ते की कुछ पत्तियां लें और इन्हें 3-4 चम्मच दूध के साथ पीस लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और सूखने पर धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

3. पिंक और सॉफ्ट होंठ

सोने से पहले आधे चम्मच बादाम तेल में 3-4 बूंदे शहद का मिलाएं और इसे अपने होंठों पर लगाएं। सुबह उठते ही होंठों को धो लें।

4. मुलायम बाल

बालों को लंबाई देखते हुए सही मात्रा में दही को गुनेगुने पानी में मिला लें। अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और सूखने पर धो लें। आप चाहे तो दही की जगह शहद का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static