1 घंटे में बच्चे का पेट साफ! डॉक्टर ने बताए आसान और असरदार नुस्खे
punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 05:16 PM (IST)
नारी डेस्क: बच्चों में भी कब्ज की समस्या बहुत आम है। गलत खानपान, पानी कम पीना, फाइबर की कमी और दिनचर्या बिगड़ने के कारण बच्चों का पेट साफ नहीं हो पाता। जब बच्चा पेट दर्द, कब्ज या टॉयलेट जाने में दिक्कत महसूस करता है, तो माता-पिता भी चिंतित हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में एक आसान और असरदार नुस्खा बताया है, जिससे बच्चे को जल्दी राहत मिल सकती है।
बच्चा कब्ज में हो तो क्या करें?
डॉक्टर के अनुसार, अगर बच्चे की नाभि (पेट के बीच का बटन वाला हिस्सा) पर हल्दी और पानी का लेप लगाया जाए, तो लगभग 1 से 1.5 घंटे में पेट साफ हो सकता है। आयुर्वेद में नाभि को शरीर का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना गया है। नाभि के आसपास कई नसें और ब्लड वेसल्स होते हैं, जो पाचन से जुड़े हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्स गुण होते हैं, जो पाचन और पेट के लिए फायदेमंद हैं।

कैसे लगाएं हल्दी का लेप?
सामग्री
आधा चम्मच पानी
एक चुटकी हल्दी
तैयारी और इस्तेमाल
पानी में हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। बच्चे की नाभि पहले से साफ कर लें। इस पेस्ट को नाभि पर हल्के हाथों से लगाएं। लगभग 1 से 1.5 घंटे में असर दिखना शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए कोलेस्ट्रॉल कम करने के 7 आसान टिप्स
अन्य जरूरी उपाय
डॉक्टर नवनीत यह भी बताती हैं कि कब्ज की समस्या को केवल घरेलू नुस्खों तक ही सीमित न रखें। कुछ अन्य चीजों पर भी ध्यान दें

सुबह खाली पेट पानी पिलाएं
बच्चे को सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिलाएं। बड़े बच्चों के लिए इसमें हल्का सा हल्दी या नींबू मिलाया जा सकता है। यह पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और पेट साफ होने में मदद करता है।
फाइबर युक्त आहार दें
बच्चों के खाने में फल, सब्जियां, दलिया, सलाद और साबुत अनाज शामिल करें। ये कब्ज दूर करने में बहुत मददगार हैं।
पेट की हल्की मालिश
सरसों के तेल या हल्दी मिलाए तेल से नाभि और पेट के आसपास हल्की मालिश करें। इससे पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और गैस-कब्ज में आराम मिलता है।

डॉक्टर से सलाह लें
अगर बच्चे को बार-बार कब्ज हो रही है, तेज दर्द है या कई दिनों तक पेट साफ नहीं हो रहा, तो सिर्फ घरेलू उपायों पर भरोसा न करें। इस स्थिति में पेडियाट्रिशियन या विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
नोट: यह जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से पेशेवर चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा योग्य डॉक्टर से संपर्क करें।

