फिल्मों को बीच में छोड़कर कारगिल युद्ध लड़ने गए थे नाना पाटेकर, 20 किलो हो गया था वजन कम
punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 12:03 PM (IST)
नारी डेस्क: नाना पाटेकर के निधन की खबर ने आज पूरे देश को हिला कर रख दिया। उन्होंने 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके व्यक्तित्व का एक ऐसा पहलू भी था जो उनके मशहूर फ़िल्मी करियर से कहीं आगे था। पर्दे पर अक्सर सख्त और दबंग किरदार निभाने वाले इस अभिनेता का असल जिंदगी में भी भारतीय सेना से गहरा नाता था। वे टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा थे और अक्सर पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए फंड इकट्ठा करते थे।
यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर को हो गया था अपनी मौत का अहसास! 4 दिन पहले कहा था- शायद मैं कल ना रहूं
कारगिल युद्ध के दौरान अपने करियर से लिया ब्रेक
पाटेकर ने सालों पहले कारगिल के अपने अनुभव के बारे में बात की थी और बताया था कि कैसे वे 'क्विक रिएक्शन टीम' का हिस्सा बने और संघर्ष वाले इलाके में सेना के जवानों के साथ गए। 1999 में जब कारगिल युद्ध चल रहा था, भारतीय सेना कारगिल के मुश्किल इलाकों में पाकिस्तानी सेना से लड़ रही थी। उस समय नाना पाटेकरजो तब तक दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके थे ने अपने करियर से ब्रेक लिया और युद्ध के मोर्चे पर जाने के लिए रक्षा मंत्री से खास इजाजत मांगी।
तीन साल बिताए जवानों के साथ
इस साल की शुरुआत में, यह एक्टर 'कौन बनेगा करोड़पति' में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान वे फ्रंट पर सेवा देने कैसे पहुंचे थे। 90 के दशक की शुरुआत में अपनी फ़िल्म 'प्रहार' की स्क्रिप्ट लिखते समय, नाना ने सेना की मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ तीन साल बिताए थे और ट्रेनिंग भी ली थी। जब कारगिल युद्ध शुरू हुआ, तो उन्होंने उस डिवीज़न के सीनियर अधिकारियों से संपर्क किया और फ्रंट पर तैनात सैनिकों के साथ शामिल होने की इच्छा जताई, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। उन्हें बताया गया कि इसके लिए सिर्फ़ रक्षा मंत्री ही मंज़ूरी दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- वे अपनी बात कहने में कभी हिचकिचाते नहीं थे
LoC के पास बिताया दो हफ़्ते से ज़्यादा समय
नाना ने KBC पर याद करते हुए कहा- "मैं हमारे रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस जी को जानता था, इसलिए मैंने उन्हें फ़ोन किया। उन्होंने भी कहा कि यह नामुमकिन है। मैंने उनसे कहा कि भले ही कमीशन के लिए ट्रेनिंग छह महीने की होती है, लेकिन मैंने तीन साल तक ट्रेनिंग की थी। उन्हें हैरानी हुई और उन्होंने मुझसे इस बारे में पूछा। मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ मेरे अनुभव के बारे में जानने के बाद, उन्होंने मुझसे पूछा, 'आप कब जाना चाहते हैं?" अगस्त 1999 में, नाना ने LoC के पास फ्रंटलाइन पर दो हफ़्ते से ज़्यादा समय बिताया। वहां उन्होंने सैनिकों की मदद की और कुछ दिन बेस पर बने अस्पताल में भी काम किया। एक्टर ने याद किया कि कारगिल में रहने के दौरान वे 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' (QRT) का हिस्सा थे। वहां के मुश्किल हालात के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया- "जब मैं श्रीनगर पहुंचा तो मेरा वज़न 76 किलो था। जब मैं वापस आया, तो मेरा वज़न 56 किलो रह गया था।"

