क्या सच में रोज़ नारियल पानी पीने से गोरा पैदा होता है बच्चा? जानें कितनी है इस बात में सच्चाई

punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 04:46 PM (IST)

नारी डेस्क : प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए बेहद विशेष समय होता है। इस दौरान महिलाएं अपने खानपान और सेहत को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं। लेकिन इसी समय कई तरह की सामाजिक मान्यताएं या मिथक भी उन पर असर डालते हैं। इन्हीं में से एक लोकप्रिय मान्यता है। प्रेग्नेंसी में रोज़ नारियल पानी पीने से बच्चा गोरा पैदा होता है। क्या यह सच है? या सिर्फ़ एक भ्रम? आइए जानें इस बात का पूरा सच।

क्या नारियल पानी पीने से बच्चा गोरा होता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चे की स्किन का रंग पूरी तरह जेनेटिक फीचर्स (जीन) पर निर्भर करता है।
बच्चे का रंग किस तरह का होगा, यह मुख्य रूप से दो चीज़ें तय करती हैं।

PunjabKesari

माता-पिता के जीन

यदि माता-पिता का रंग गोरा है, तो बच्चे के गोरे होने की संभावना अधिक होती है।
अगर दोनों का रंग सांवला है, तो बच्चा अधिकतर उसी स्किन टोन का होता है।

यें भी पढ़ें : कैंसर का दुश्मन है ये फल! सिर्फ दो महीने मिलता है, जानिए इसके गजब के फायदे

मेलेनिन की मात्रा

मेलेनिन ही स्किन का वास्तविक रंग निर्धारित करता है।

मेलेनिन ज्यादा → रंग सांवला

मेलेनिन कम → रंग हल्का गोरा

नारियल पानी, नारियल, केसर वाला दूध या किसी भी भोजन का बच्चे की स्किन टोन पर कोई असर नहीं पड़ता।
मेडिकल साइंस में ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जो बताता हो कि कोई भी फूड या ड्रिंक बच्चे की स्किन का रंग बदल सकता है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया और यूट्यूब के दावे क्या हैं सच?

सोशल मीडिया पर कई वीडियो में दावा किया जाता है कि प्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने नारियल पानी पीने से बच्चा गोरा होता है। लेकिन डॉक्टरों ने इन बातों को पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि: नारियल पानी शरीर को पोषण और ऊर्जा प्रदान करता है, लेकिन बच्चे के स्किन टोन को बदलने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया या वायरल वीडियो में किए जा रहे ऐसे दावों पर विश्वास करना सही नहीं है।

क्या प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीना सही है?

बिल्कुल! नारियल पानी बच्चे का रंग नहीं बदलता, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद जरूर है।

यें भी पढ़ें : जब हनुमानजी ब्रह्मचारी थे, तो किसके गर्भ में जन्मा उनका पुत्र? जानें कैसे बना पाताल लोक का राजा

नारियल पानी के लाभ:

शरीर को हाइड्रेट रखता है
गर्मी और उल्टी में राहत
एनर्जी बढ़ाता है
डाइजेशन सुधारता है
इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटेशियम, कैल्शियम से भरपूर

PunjabKesari

किन महिलाओं को सावधान रहना चाहिए?

डायबिटीज वाली, हाई ब्लड प्रेशर वाली क्योंकि नारियल पानी में प्राकृतिक शुगर और पोटेशियम होते हैं। ऐसी महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे लेना चाहिए। नारियल पानी पीने से बच्चा गोरा पैदा होता है यह सिर्फ़ एक मिथक है। बच्चे का रंग केवल जीन और मेलेनिन पर निर्भर करता है। नारियल पानी रंग नहीं बदलता, लेकिन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

static