DIY Face Mask: बालों की ग्रोथ ही नहीं, चेहरे का नूर भी बढ़ाएगा सरसों का तेल

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2020 - 12:46 PM (IST)

भारतीय रसोई में सरसों का तेल खाने में छौंक लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं औषधीए गुणों से भरपूर सरसों का तेल से लोग बालों की मसाज भी करते हैं, ताकि बाल लंबे, घने व मजबूत हो। मगर, ब्यूटी केयर के लिए भी सरसों का तेल बहुत फायदेमंद होता है। बहुत से लोगों को लगता है सरसों का तेल रंग काला करता है जबकि ऐसा नहीं है बल्कि इससे मदद से आप काले-धब्बे, पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं, चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए घर पर कैसे बनाएं सरसों के तेल का मास्क...

सामग्री:

सरसों का तेल - 2 चम्मच
बेसन - 1 चम्मच
दही - 1 चम्मच
नींबू का रस - आधा चम्मच 

पैक बनाने का तरीका

इसके लिए एक बाउल में सारी सामग्री को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बनाएं। ध्यान रखें कि पैक में बेसन की गांढ़े ना बनें। इसके बाद इसे 2-3 मिनट के लिए रख दें, ताकि सारी सामग्री मिक्स हो जाए। अगर आपकी स्किन को नींबू सूट नहीं करता तो आप उसकी जगह टमाटर का रस भी ले सकते हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो बेसन की जगह मुल्तानी मिट्टी मिला सकते हैं।

PunjabKesari

मास्क लगाने का तरीका

सबसे पहले गुलाबजल या किसी अच्छे क्लींजर से चेहरे को साफ करें, ताकि सारी गंदगी निकल जाए। इसके बाद चेहरे पर पैक एक लेयर लगाएं और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ताजे पानी से मसाज करते हुए पैक साफ कर लें। फिर स्किन पर मॉइश्चराइजर या क्रीम अप्लाई करें।

क्यों फायदेमंद है यह पैक?

1. चेहरे पर सरसों के तेल से मालिश करने पर त्वचा कोमल होता है और डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
2. यह फेस मास्क टैनिंग रिमूव करने के साथ त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है।
3. रात को सोते समय सरसों और नरियल तेल मिक्स करके लगाने से डार्क स्पॉट गायब हो जाते हैं।
4. नाभि में सरसों की बूंदे डालकर सोने से फटे होंठ ठीक हो जाते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static