2020 Decor! घर में जरूर लगाएं ये लक्की प्लांट, नहीं होगी पैसों की किल्लत

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 01:29 PM (IST)

पौधे ना सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि इससे वातावरण भी शुद्ध रहता है। वहीं वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में सुख-समृद्धि व शांति लाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें फेंगशुई व वास्तु के मुताबिक काफी भाग्याशाली माना जाता है। आप भी 2020 की शुरूआत में यह पौधे जरूर लगाएं, जिससे आने वाले साल में आपका घर खुशहाल व समृद्ध होगा।

 

लिली (Peace Lily)

घर की शोभा बढ़ाने के अलावा लिली का पौधा वास्तु के अनुसार काफी शुभ होता है। आप घर में डार्क ग्रीन कलर के पत्तों वाला लिली का पौधा लगाएं।

PunjabKesari

गुलाब का पौधा (Rose)

गुलाब का पौधा जितना देखने में खूबसूरत होता है उतना ही यह खुशबूदार भी होता है। वहीं घर में गुलाब घर में सकारात्मकता भी फैलाता है। इतना ही नहीं, कपल बेडरूम में लाल रंग के गुलाब लगाने से रिश्ते में प्यार बढ़ता है।

PunjabKesari

ऑर्किड (Orchids)

यह सुदंर फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। साथ ही इसकी खुशबू से घर के सदस्यों का मन भी शांत रहता है।

PunjabKesari

जैस्मीन (Jasmine)

चमेली यानी जैस्मीन का पौधा ना सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है बल्कि इससे पैसों कि किल्लत भी दूर होती है। इतना ही नहीं, इससे पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार भी बढ़ता है।

PunjabKesari

मनी प्लांट (Money plant)

चीन में मनी प्लांट को परंपरागत रूप से न्यू ईयर गिफ्ट के रूप में दिया जाता है। यह पौधा धन की बरसात तो करता ही है साथ ही यह सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाता है।

PunjabKesari

तुलसी (Tulsi)

हिंदू धर्म में पूजा जाने वाला तुलसी का पौधा लगाने से पैसों की किल्लत तो दूर होती है। वहीं इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी होता है।

PunjabKesari

अनार (Pomegranate)

कुछ लोगों मानना है कि अनार को पौधा घर में लगाना अच्छा नहीं है। दरअसल, अनार का पौधा घर में लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। साथ ही इससे सुख-समृद्धि भी बनी रहती है!

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static