Pregnancy Diet: सर्दी की प्रेग्‍नेंसी में जरूर खाएं ये फूड्स

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 06:25 PM (IST)

सर्दियों में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। वहीं गर्भवती महिलाओं को इस दौरान सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, सर्दियों में कोल्ड, कफ, वायरल, बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में इम्यूनिटी का स्ट्रांग होने बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आज हम कुछ हेल्दी चीजें बताते हैं, जिसे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए...

आंवला

आंवला विटामिन, अन्य पोषक, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। शरीर में आयरन की कमी पूरी होने में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही यह एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है, जो शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इम्यूनिटी व खून बढ़ाने के लिए रोजाना आंवला का सेवन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari

pc: freepik

लहसुन

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, प्रेगनेंसी दौरान बहुत सी महिलाओं को गैस व सूजन की समस्या सताती है। ऐसे में इस समय लहसुन का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें अधिक मात्रा में सल्फर होने से गैस की समस्या दूर होने के साथ शरीर में गर्माहट का अनुभव होता है। इससे इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

अदरक

अदरक पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से मॉर्निंग सिकनेस और मतली की समस्या दूर होने में मदद मिलती है। अदरक इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसके सेवन से शरीर अंदर से गर्म रहता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए गर्भवती महिलाओं को डेली डाइट में अदरक जरूर शामिल करना चाहिए।

हल्दी

हल्दी में एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी व औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। गर्भवती महिलाएं सर्दियों दौरान हेल्दी रहने के लिए आप सब्जू व दूध में हल्दी मिलाकर सेवन कर सकती है। इससे इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी दौरान खांसी, जुकाम, गले संबंधी समस्याओं से आराम रहेगा। इसके साथ गर्भावस्था दौरान शरीर में सूजन होने से भी बचाव रहता है।

PunjabKesari

pc:freepik

गाय का दूध

प्रेगनेंसी में हेल्दी रहने के लिए महिलाओं की इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए। इसके लिए रोजाना 1 गिलास गाय का दूध पीना फायदेमंद माना जाता है। इसमें लैक्टोफेरिन नामक तत्व होता है जो वायरल से बचाने में फायदेमंद होता है। इससे इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static