म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका:मशहूर सिंगर की कार दुर्घटना में हुई मौत

punjabkesari.in Thursday, May 29, 2025 - 09:39 AM (IST)

नारी डेस्क: हॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर आई है। प्रसिद्ध सिंगर माइकल सुमलर का सड़क हादसे में निधन हो गया है। माइकल ‘कूल एंड द गैंग’ नामक फेमस बैंड के सदस्य थे। उनके अचानक जाने से फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री के दोस्त बहुत दुखी और सदमे में हैं। ‘कूल एंड द गैंग’ बैंड ने भी इस घटना की जानकारी देते हुए माइकल को श्रद्धांजलि दी है।

हादसे का पूरा सच

माइकल का यह दुखद हादसा अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के मैबलटन शहर में हुआ। 25 मई की शाम वे अपनी काली रंग की निसान कार चला रहे थे। तभी उनकी कार अचानक किसी दूसरी गाड़ी से टकरा गई। यह दुर्घटना काफी गंभीर थी। हादसे के बाद माइकल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोस्त ने दी जानकारी

बैंड के साथी और माइकल के अच्छे दोस्त रॉबर्ट कूल बेल ने इस दुखद घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “यह सच बहुत ही कड़वा है। हमने एक भाई खो दिया है। माइक के बिना अब हमारा मंच पहले जैसा नहीं रहेगा। वह हमेशा चाहता था कि दूसरे भी इस म्यूजिक इंडस्ट्री में सफल हों।”

ये भी पढ़ें: लीवर कैंसर: दीपिका कक्कड़ को हुआ सेकंड स्टेज कैंसर, जानिए इसके लक्षण और इलाज

माइकल सुमलर कौन थे?

माइकल सुमलर म्यूजिक की दुनिया में एक बड़े नाम थे। उन्हें पार्टी का शेर भी कहा जाता था क्योंकि वह हमेशा मस्ती और ऊर्जा से भरे रहते थे। उन्होंने करीब 30 सालों तक ‘कूल एंड द गैंग’ बैंड के लिए गाया। 1985 में वे इस बैंड का हिस्सा बने थे। माइकल ने न सिर्फ खुद गाने गाए, बल्कि नए सिंगर्स को ट्रेनिंग भी दी।

उनके बैंड ने 2 ग्रैमी अवॉर्ड, 7 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड जीते हैं। उनके गाने 25 बार टॉप टेन आरएंडबी हिट्स में रहे, 9 बार टॉप टेन पॉप हिट्स में और उनकी 31 एल्बम गोल्ड और प्लैटिनम रही हैं।

माइकल सुमलर की इस दुखद मौत से म्यूजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस और साथी उन्हें हमेशा याद रखेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static