''तारक मेहता...'' फेम बबीता जी की Networth सुनेंगे तो रह जाएंगे हैरान, इस नामी एक्टर से जुड़ चुका है नाम

punjabkesari.in Wednesday, Sep 15, 2021 - 12:41 PM (IST)

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई है। कहा जा रहा है कि मुनमुन खुद से 9 साल छोटे अपने को-स्टार टप्पू यानि राज अनादकट को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने ही इन खबरों को अफवाह बताया। ऐसा पहली बार नहीं है जब मुनमुन दत्ता अचानक से चर्चा में आई हो इससे पहले भी एक विवाद के कारण एक्ट्रेस को माफी मांगनी पड़ी थी। चलिए आज हम आपको बताते हैं विवादों से नाता रखने वाली मुनमुन दत्ता ने कैसे की अपने करियर की शुरूआत ....

PunjabKesari

एक एपिसोड का लेती है हजारों

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली मुनमुन स्टाइलिंग और फैशन सेंस के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल लाइफ जीने वाली मुनमुन एक एपिसोड के 35 से 50 हजार चार्ज करती हैं। वह कुल 14 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। मुनमुन के पास Innova Crysta जिसकी कीमत करीब 17 लाख है और करीब 10 लाख रुपए की स्विफट डिजायर कार है।

PunjabKesari

पहली सैलरी 125 रुपए थी

मुनमुन ने पुणे में रहते हुए मॉडलिंग की है, जिसमें उन्हें खूब सफलता मिली। जिसके बाद वह मुंबई आई और 2005 में टीवी सीरियल 'हम सब बाराती' से करियर की शुरुआत की। साल 2008 में मुनमुन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बनीं, जिसमें निभाए उनके बबीता जी के किरदार से एक्ट्रेस को पहचान मिली। इसके अलावा मुनमुन ‘मुंबई एक्सप्रेस’ और ‘हॉलिडे’ नाम की फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। आज एक एपिसोड की हजारों में फीस चार्ज कर रही मुनमुन की पहली सैलरी 125 रुपए थी। जी हां, एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि 6 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग की थी। जिसके लिए उन्हें 125 रुपए सैलरी मिली थी।

PunjabKesari

अगर बात करें मुनमुन दत्ता की पर्सनल लाइफ की तो कहा जाता है कि 'बिग बॉस' फेम अरमान कोहली को वे डेट कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन और अरमान साल 2008 में एक-दूसरे के करीब आए थे। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। खबरों के मुताबिक अरमान कोहली एक्ट्रेस के साथ बुरा बर्ताव करते थे। बताया जाता है कि एक दिन किसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ था तो अरमान ने मुनमुन के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में अरमान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू जेठालाल गढ़ा का किरदार निभा रहे राज अनादकट जो उनसे 9 साल छोटे हैं के साथ एक्ट्रेस की अफेयर की खबरें उड़ रही हैं। फिलहाल राज और मुनमुन सच बोल रहे हैं या झूठ यह तो वो खुद ही बता सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static