सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज मुनक्का, फायदे के साथ जानें खाने का सही तरीका

punjabkesari.in Tuesday, Nov 16, 2021 - 12:39 PM (IST)

मुनक्का सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासकर सर्दियों में इसका सेवन कई बीमारियों को दूर रखता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इससे शरीर अंदर से गर्म रहता है। साथ ही यह इम्यूनिटी बढ़ाकर सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, इंफेक्शन से बचाव करता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं मुक्का खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलेंगे और इसे खाने का सही तरीका...

मुनक्का खाने का सही तरीका

. मुनक्के को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं।
. रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में 5 से 7 मुनक्के उबालकर पीएं। इससे नींद अच्छी आएगी और बीमारियां भी दूर रहेंगी।

PunjabKesari

चलिए अब आपको बताते हैं मुनक्का खाने के फायदे
सर्दी-खांसी से आराम

सूखी खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए मुनक्का, पिपर लोंगम, काली मिर्च और खजूर को बराबर मात्रा में लेकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट का एक चम्मच दिन में 3 बार लेने से राहत मिलेगी।

वजन घटाएं

खाली पेट मुनक्का खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती है। इससे भूख भी कंट्रोल होती है। वहीं, इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोज और फ्रुक्टोज वजन कंट्रोल करने में मददगार है।

कब्ज से छुटकारा

अगर आपको कब्ज की समस्या है तो खाली पेट मुनक्का जरूर खाएं। इससे कब्ज दूर होगी और पाचन क्रिया भी सही रहेगी। दरअसल, यह पानी सोख लेते हैं और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। इससे गैस और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से राहत मिलती है।

PunjabKesari

आंखों के लिए फायदेमंद

भीगे हुए मुनक्का खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ड्राई आईज, मोतियाबिंद और धुंधला दिखाई देना जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।

मजबूत बाल

हेयरफॉल, कमजोर व पतले बालों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए भीगे नियमित मुनक्का खाएं। इसमें आयरन और विटामिन-सी होता है जो बालों का झड़ना कम करता है। साथ ही इससे डैंड्रफ और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

दांतों को बनाए मजबूत

इसमें फाइटोकेमिकल होता है, जिससे दांतों की सभी समस्या दूर हो जाती है। रात को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट मुनक्का खाने से मुंह के बैक्टीरिया मर जाते हैं और सूजन भी कम होती है।

कैंसर से बचाव

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और 'केम्पफेरोल' (एक फ्लेवोनॉयड) भी होता है जो कैंसर वाले कोलन ट्यूमर के विकास को कम करने में मदद करता है।

PunjabKesari

एसिडिटी दूर करे

मुनक्का को सौंफ के साथ मिलाकर एसिडिटी में काफी असरदार माना जाता है। इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इस पानी को पी लें।

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

इसमें पोटेशियम होता है जो रक्त वाहिकाओं में तनाव को कम करने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

भीगे हुए सूखे अंगूर खाने के नुकसान

अधिक मात्रा में इसका सेवन शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ देता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। साथ ही मुनक्का ज्यादा खाने से दस्त, उल्टी, बुखार, फैटी लीवर, शुगर और दिल के रोगों का खतरा रहता है इसलिए लिमिट में इसका सेवन करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static