उद्योगपत्ति मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 8 बार किया अज्ञात शख्स ने फोन

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 03:10 PM (IST)

रिलांयस इंडस्ट्री के चेयरमेन और जान-माने उद्योगपत्ति मुकेश अंबानी को एक बार फिर ने जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई की पुलिस ने खुद इस बात की जानकारी दी है। रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्पले नबंर पर मुकेश को धमकी भरे आठ फोन किए गए। कॉलर ने उनके पूरे परिवार को धमकी देते हुए कहा कि - 'सारी फैमिली को तीन घंटे के अंदर खत्म कर दिया जाएगा।' 

PunjabKesari

पुलिस थाने में दर्ज करवाई शिकायत 

रिलांयस फाउंडेशन अस्पताल के कुछ अधिकारियों ने डीबी मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि - 'मुकेश अंबानी को धमकी देते हुए कुल आठ फोन किए गए हैं।' शिकायत दर्ज होने पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि- 'हमें अस्पताल से शिकायत मिली है और हमने इसकी जांच शुरु कर दी है।' 

इससे पहले 2021 में भी मिल चुकी है धमकी 

आपको बता दें कि इससे पहले भी साल 2021 में मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के  बाहर ही 20 जिलेटिन स्टिक वाली एक कार मिली थी। इस कार में एक नोट भी  मिला था। जिसमें मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके अलावा भी घर के पास एसयूवी के अंदर कुछ नबंर प्लेट्स मिली थी। ये नंबर प्लेट्स अंबानी की सुरक्षा में लगी गाड़ियों की नंबर प्लेट से मैच भी हो गई थी। 

PunjabKesari

धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा 

खबरों की मानें तो धमकी मिलने के बाद मुकेश अंबानी के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी के बाद सुरक्षा एंजेंसियां और पुलिस पहले से भी सर्तक हो गई है। मुकेश अंबानी को धमकी के बाद Z+ सिक्योरिटी दी गई जिसकी सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ को दिया गया। वहीं उनकी पत्नी नीता अंबानी को Y+ सिक्योरिटी की सुरक्षा दी गई। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static