दुल्हनिया लाने से पहले जमकर नाची सासू मां, नीता अंबानी के डांस की खूब हो रही वाहवाही

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 07:31 PM (IST)

देश की सबसे बड़ी शादी की धूम हर तरफ देखने को मिल रही है। अंबानी परिवार इस समय बेहद ही खुश है क्योंकि उनका लाडला बेटा दूल्हा जो बन गया है। अब बेटे की बारात निकले और मां ना नाचे ऐसा तो हाे नहीं सकता। नीता अंबानी ने इस खास पल को सेलिब्रेट करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एंटीलिया से अनंत अंबानी की जब बारात निकली तो नजारा देखने लायक था। हर कोई मस्ती में नाचता- गाता दिखाई दे रहा था। बारात में नाचते हुए मेहमानों के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रंग जमाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

दूल्हे की बहन ईशा अंबानी से लेकर भाभी ने जमकर ठुमके लगाए। दूल्हे राजा भी दुल्हनिया लाने से पहले जमकर डांस करते दिखाई दिए।  इस ग्रैंड वेडिंग से जुड़ा हर पल देखने के लिए लोग बेताब बैठे हैं।

बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी में करीब 3000 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च करेंगे। तभी तो हर फंक्शन बेहद ही शानदार है। बस अब लोगों काे इंतजार है उस शुभ घड़ी का जब  अनंत और राधिका हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static