New Moms को भी है खुद की देखभाल करने का हक, Mother''s Day पर उन्हें जरूर दें ये Gifts
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 04:26 PM (IST)
जन्म के बाद के महीनों को भी उतना ही सम्मान मिलना चाहिए, जितना कि गर्भावस्था को मिलता है। चाहे वह अपनी डिलीवरी की तारीख का इंतजारर कर रही हो या फिर नवजात शिशु की देखभाल में पूरी तरह डूबी हुई हो, मदर्स डे के ये तोहफे नई मां की हर जंरूरत को पूरा करते हैं और उन्हें यह भी याद दिलाते हैं कि उन्हें भी देखभाल और प्यार मिलने का पूरा हक़ है। आज हम आपको ऐसी छोटी-छोटी खुशियों वाली चीजों के बारे में बतान जा रहे हैं जिनसे नई मांओं को यह महसूस हो कि कोई उनकी परवाह करता है और उन्हें याद रखता है।

Luxury सेल्फ-केयर गिफ्ट
कभी-कभी, उन्हें कुछ ऐसा देना अच्छा लगता है जो उन्हें खास महसूस कराए जरूरी नहीं कि वह कोई जरूरत की चीज़ हो, बस उन्हें लाड़-प्यार का एहसास दिलाने वाली हो। आप उन्हें एक प्रीमियम स्किनकेयर हैम्पर, एक स्पा वाउचर, एक वेलनेस गिफ़्ट बॉक्स, जो खास तौर पर उनके लिए तैयार किया गया हो दे सकते हैं।
आई क्रीम
नई मां को आई क्रीम देना बेहद समझदारी है खासकर उन के लिए जो डार्क सर्कल्स की समस्या से जूझ रही हैं। पूरी तरह से आराम करने के बाद भी आंखों के नीचे डार्क शैडोज़ पड़ जाते हैं, ऐसे में आई क्रीम उनकी कुछ मदद कर सकती है। एक छोटा सा एहसास उन्हें यह महसूस कराने में मदद कर सकता है कि उनकी कद्र की जाती है न सिर्फ़ एक मा के तौर पर, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी।

स्पा गिफ़्ट बास्केट
खुद की देखभाल के लिए सबसे अच्छी गिफ़्ट बास्केट में आराम देने वाली चीज़ें शामिल हो सकती हैं, जैसे कि बाथ बॉम्ब, लोशन, बालों को मुलायम रखने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स, आरामदायक मोज़े, और मोमबत्तिया या एसेंशियल ऑयल्स।
रिकवरी में मदद के लिए सबसे अच्छा तोहफ़ा
डिलीवरी के बाद, मां के शरीर को ठीक होने के लिए समय और देखभाल की ज़रूरत होती है। ऐसे में उन्हें डिलीवरी के बाद इस्तेमाल होने वाले सपोर्ट पिलो, शरीर के दर्द के लिए हीटिंग पैड, रिकवरी में मदद करने वाली हर्बल चाय। दूध पिलाने के लिए डिज़ाइन किए गए आरामदायक नाइटवियर। ये गिफ़्ट दिखाते हैं कि आप समझते हैं कि वह शारीरिक रूप से किन चीज़ों से गुज़र रही है। रिकवरी के लिए छोटी-छोटी आरामदायक चीज़ें भी रोज़मर्रा की तकलीफ़ों को कम कर सकती हैं और उसे सहारा महसूस करा सकती हैं।
नींद में मदद करने वाला सबसे अच्छा तोहफ़ा
शुरुआती महीनों में नींद हल्की और बीच-बीच में टूटती रहती है। ऐसे में, थोड़ी देर का आराम भी बहुत मायने रखता है। ऐसे में उन्हें दिन में झपकी लेने के लिए एक मुलायम आई मास्क, गहरी नींद के लिए एक 'व्हाइट नॉइज' मशीन, गर्दन और पीठ को आराम देने के लिए एक आरामदायक तकिया दे सकते हैं। ये तोहफ़े ज़्यादा नींद का वादा तो नहीं करते, लेकिन वे उसे मिलने वाली नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद ज़रूर करते हैं।

