खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद महंगे है ये शहर

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 02:53 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): दुनिया में खूबसूरत शहरों की कोई कमी नहीं है। आप जिस जगह पर भी नजर घूमाएंगे कोई न कोई खूबसूरत जगह मिल ही जाती है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। इन खूबसूरत जगहों को देखना कई बार तो सस्ता पड़ जाता है तो कई शहर काफी महंगा । आज हम खूबसूरत के साथ-साथ मंहगे शहरों की बात करने जा रहे है, जिनकी मंहगाई को ध्यान में रख कर यहां घूमने जाएं। 

 

1. सिडनी

इस शहर में अगर आप फ्लैट किराए पर लेना चाहेंगे तो 2 BHK फ्लैट का किराया 2,050 डॉलर देना होगा। वहीं इस शहर की खूबसूरती हर किसी को मौह लेती है। 

 

2. ताइपे

ताइवान की राजधानी ताइपे ने खुद का विकास करके महंगे शहरों में अपनी जगह बना ली है। यहां के 2BHK फ्लैट का किराया लगभग 2,030 डॉलर से ज्यादा हो सकता है। 

 

3. दुबई

महंगे शहरो की तुलना में दुबई का आठवां स्थान है। यहां रहने के लिए आपको 1,56,141 रुपए रूपए से भी ज्यादा पैसे खर्चने पड़ेंगे। अगर लोगों के वेतन की बात करें तो वह काफी कम है। 

 

4. लंदन

यह शहर भी महंगे शहरों की गिनती में आता है। लंदन में रहने के लिए एक फ्लैट का किराया लगभग 2,840 डॉलर प्रति महीना है, जो काफी ज्यादा माना जाता है। 

 

5. शिकागो

शिकागो में रहने वालों की इनकम का लगभग 70 फ़ीसदी हिस्सा सिर्फ किराया देने में हीं खर्च हो जाता है। वहीं यहां की खूबसूरत जगहें देखने को मिल जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static