मां लक्ष्मी हो सकती हैं आपसे नाराज, प्रात: काल उठते ही न करें ये गलतियां

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 01:52 PM (IST)

माना जाता है कि यदि दिन की शुरुआत अच्छी हो तो सारा दिन अच्छा रहता है। लेकिन वहीं इसके विपरित यदि दिन की शुरुआत में ही ऐसे कुछ काम हो जाएं तो दिन तो खराब होता है और साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। धन की देवी मां लक्ष्मी किसी से जल्दी प्रसन्न नहीं होती। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही आपके द्वारा की गई ये गलतियां मां को नाराज कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

न करें कलेश 

यदि आपके घर में सुबह उठते ही लड़ाई, झगड़ा, कलेश रहता है तो इससे मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। मां लक्ष्मी ऐसे घर में बिल्कुल नहीं रहती यहां पर परिवार में कलेश और अशांति हो। इसलिए सुबह उठने  के बाद अपने विचारों पर नियंत्रिण रखें और मन को भी शांत रखें। 

PunjabKesari

सफाई का रखें ध्यान 

यदि आप सुबह उठकर घर की साफ-सफाई नहीं करते तो भी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। खासकर उत्तर दिशा की सफाई जरुर रखें। क्योंकि उत्तर दिशा के स्वामी देवता कुबेर जी और मां लक्ष्मी है इसलिए यदि आप उत्तर दिशा साफ नहीं रखेंगे तो दोनों आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको जीवन में आर्थक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

न रखें झूठे बर्तन 

रात को सोने से पहले कभी भी बर्तन छोड़कर न सोएं। इससे भी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। मान्यताओं के अनुसार, यदि व्यक्ति सुबह उठकर झूठे बरतन देखता है तो इससे पॉजिटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। रात में झूठे बर्तनों को रखने से घर की बरकत पर भी असर पड़ता है। इसलिए रात में सोने से पहले सारे बर्तन साफ करके सोएं। 

PunjabKesari

न छोड़ें खाना 

बहुत से लोगों की आदत होती है कि सुबह खाना-खाने के बाद बचा हुआ खाना छोड़ जाते हैं। लेकिन मान्यताओं के अनुसार, इससे भी मां आपसे नाराज हो सकती हैं। माना जाता है कि जिस घर में  अन्न का अनादर हो वहां भी मां लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती। ऐसे घर में सदैव पैसे और अन्न की कमी रहती है। 

बिना नहाए न तोड़ें तुलसी 

मान्यताओं के अनुसार, बिना नहाए तुलसी को कभी भी नहीं तोड़ना चाहिए। क्योंकि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। सुबह नहाए बिना तुलसी तोड़ने से इंसान के जीवन में दुर्भाग्य आता है। आपका जीवन भी परेशानियों से घिर सकता है। 

PunjabKesari

न करें गौ माता का अपमान 

यदि आपको सुबह गाय दिखती है तो उसका अपमान न करें। सुबह गाय का दिखना मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है। यदि आपके द्वार पर सुबह कोई गाय आए तो उसे भगाए नहीं। इससे भी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। साथ ही इससे आपको पैसे से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static