सेहत के लिए फास्टफूड से ज्यादा खतरनाक है उसकी पैकिंग

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2017 - 09:34 AM (IST)

यह तो आप जानते ही हैं कि फास्ट फूड खाना सेहत के लिए खतरनाक होता है लेकिन क्या आपको पता है कि उससे भी ज्यादा खतरनाक उसकी पैकिंग है। हाल ही में हुए शोध में बताया गया है कि फास्ट फूड से ज्यादा उसकी पैकिंग सेहत को नुकसान पहुंचाती है। आइए जानते है कि किस तरह इसकी पैकिंग सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।
 

1. रैपिंग में केमिकल्स
फास्ट फूड को पैक करने के लिए जिस शीट का इस्तेमाल किया जाता है उनमें खतरनाक कैमिकल होते है। इस शीट में मौजूद सिंथेटिक केमिकल्स सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है।

2. ग्रीस की परत
इन्हें पैक करने वाली रैपिंग पर चमक लाने के लिए ग्रीस की परत चढ़ाई जाती है। इसका सीधा असर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ने के कारण आपको कैंसर भी हो सकता है।

3. नॉनवेज फास्टफूड
वेज फूड की तुलना में नॉनवेज फास्टफूड ज्यादा खतरनाक होता है। एक तो इसे बनाने के लिए बासी मांस का सेवन किया जाता है। दूसरा लंबे समय मांस के संपर्क में रहने के कारण रैपिंग के केमिकल और भी ज्यादा खतरनाक हो सकते है।

4. बीमारियों का खतरा
लंबे समय तक पैक रहने वाले फास्टफूड खाने से हार्ट रोग, कैंसर, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लडप्रेशर, वजन बढ़ना, पेट खराब और पाचन शक्ति जैसी बीमारियां हो सकती है।

Punjab Kesari