सोमवार को करें ये एक काम, भोले भंडारी देंगे मनचाहा वरदान!

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2024 - 05:17 PM (IST)

नारी डेस्क: हिंदू धर्म के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव जी को समर्पित है। इस दिन सभी भक्त जन भोले नाथ की पूजा करने के साथ-साथ कुंवारी कन्याएं व्रत भी रखती हैं। कहते हैं कि जो भी कोई सच्चे मन से भगवान को इस दिन याद कर कुछ खास उपाय करता है उसके भोले भंडारी सभी कष्ट दूर कर देते हैं। सिर्फ यही नहीं इन उपायों को करने से भगवान खुद हमारी हमेशा रक्षा करते हैं। तो चलिए जानते हैं सोमवार के दिन ऐसे ही कुछ उपाय के बारे में जिन्हें हर किसी को करना चाहिए-

भगवान शिव की आराधना करें 

आज के दिन भगवान शिव को लोटे में जल भरकर अर्पित करें। इसके साथ ही शिवमंदिर में जाकर भोलेनाथ की पूजा आराधना करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव की सारा साल आप पर कृपा बनेगी। 

PunjabKesari

बेलपत्र चढ़ाएं

आज भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं। इसके साथ ही शिवजी को घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं। शिवजी को बेलपत्र अति प्रिय है। ऐसे में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। इससे वह प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। 

सफेद कपड़े पहनें 

आज के दिन सफेद कपड़े पहनकर भगवान शिव की आराधना करें। सफेद रंग का वस्त्र धारण करने से मन को शांति मिलती है। इसके अलावा आज के दिन भगवान शिव की पूजा के बाद माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। इससे शिवजी की कृपा आप पर बनेगी। 

PunjabKesari

जरुर करें दान

आज के दिन दान भी जरुर करें। मान्यताओं के अनुसार, साल के पहले दिन दान करने से घर में सुख-संपत्ति का वास रहेगा। सफेद चीजें जैसे दही, सफेद रंग के कपड़े, दूध और चीनी का दान आप कर सकते हैं। सफेद चीजों का दान करने से शिवजी भक्तों से जल्दी प्रसन्न होते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static