बॉडी के इन हिस्सों पर तिल बताते हैं Personality की अलग-अलग खूबियां

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 04:17 PM (IST)

हर किसी के शरीर पर तिल होते हैं। जहां कुछ लोग इसे लक्की समझते हैं, वहीं किसी की खूबसूरती तिल से खराब हो जाती है। तिल को लेकर लोगों में अलग-अलग तरह के विचार हैं। कुछ लोगों का मानना है कि शरीर के अलग-अलग हिस्से पर तिल होना व्यक्ति की पर्सनेलिटी के कई राज खोलता है। जिससे आप उस इंसान की खूबियों या फिर खामियों के बारे में पता लगा सकते हैं। 


नाक पर तिल
जिन लोगों के नाक पर तिल होता है, उनके बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोगों हाजिर जवाब होते हैं। किसी भी बात पर वह बिना देर किए अपनी प्रतिक्रिया दे देते हैं। इन लोगों कि हाजिर जवाबी का भी कोई मुकाबला नहीं कर सकता। ऐसे लोग आशिक मिजाज होने के साथ-साथ फैशनेबल कपड़े पहनने के भी बहुत शौकिन होते हैं। 

 

माथे पर तिल
ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत जल्दी कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते हैं। माथे पर तिल इनकी सफलता का प्रतीक माना जाता है। इन लोगों का जिंदगी जीने का अंदाज दूसरों से इन्हें अलग करता है। ऐसे लोग अकेले नहीं बल्कि ज्यादा लोगों के बीच रहना पसंद करते हैं। 

 

कंधे पर तिल
जिन लोगों के कंधे पर तिल होता है वह अपनी लाइफ में एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। स्वभाव से शांत यह लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा इन लोगों को बदलाव भी पसंद होते हैं।

 

गाल पर तिल 
जिस लोगों खासकर लड़कियों के गाल पर तिल होता है, वह खुले विचार वाले होते हैं। वह रीति-रिवाज,परंपरा और मान्यताओं में बंध कर रहना पसंद नहीं करते। 

 

पैर में तिल 
जिन लोगों के पैरों पर तिल होता है, उन्हें घूमने का बहुत शौक होता है। उनके मन में पूरी दुनिया घूमने की चाहत होती है। अपने शौक को पूरा करने के लिए वह कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते। इसके अलावा यह एंडवेंचर के भी बहुत शौकिन होते हैं।

 

हथेली पर तिल
हथेली पर तिल होना धन संपदा का सूचक होता है। यह बहुत खर्चीले भी होते हैं। मंहगी चीजें इनका ध्यान अपनी और खींचती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static