शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बने मोहित-अदिति, घर में गूंजी बेटे की किलकारी

punjabkesari.in Friday, Apr 30, 2021 - 10:29 AM (IST)

कोरोना संकट के बीच टीवी इंडस्ट्री से खुशखबरी सामने आई है। छोटे पर्दे की जोड़ी मोहित मलिक और अदिति शिरवाइकर के घर नन्हे मेहमान ने जन्म लिया। इस कपल के घर बेटे की किलकारी गूंजी है। अदिति ने फैंस के साथ ये गुड न्यूज भी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटे का हाथ थामे एक तस्वीर शेयर की है। 

PunjabKesari

अदिति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस बेटे का थामे हुए है। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'डियर यूनिवर्स, इस आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। हम वास्तव में हमारे छोटे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए खुद को भाग्यशाली महसूस कर रह हैं। 2 से 3 बनने का सफर सच में जादुई है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditi Shirwaikar Malik (@additemalik)

 

वहीं मोहित मलिक ने पत्नी अदिति का हाथ थामे तस्वीर शेयर की है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohit Malik (@mohitmalik1113)

 

आपको बता दें इस साल मई महीने में अदिति और मोहित अपने बच्चे का स्वागत करने वाले थे लेकिन उससे पहले यानि 29 अप्रैल को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया। कपल ने पिछले साल दिसंबर में फैंस के साथ पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज शेयर की थी। शादी के दस साल बाद इस कपल के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static