आईना भी दूर कर सकता है आपकी आर्थिक परेशानी, यहां जान‍िए कैसे?

punjabkesari.in Tuesday, Jun 08, 2021 - 06:36 PM (IST)

वास्तु का हमारे जीवन में खास प्रभाव पड़ता है। वहीं वास्तु से जुड़े कुछ उपाय करने से अन्न, धन, सेहत व अन्य समस्याओं से मुक्ति मिलती है। मगर वास्तु संबंधी कुछ चीजें भी घर पर रखना बेहद फायदेमंद माना जाता है। वहीं घर पर लगा दर्पण यानि आईना भी आर्थिक व जीवन की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

यहां दर्पण लगाने से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत 

जिन लोगों को धन संबंधी समस्याएं है उन्हें घर के डाइन‍िंग टेबल के सामने दर्पण लगाना चाहिए। मगर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शीशे में डाइनिंग टेबल पूरी तरह से दिखाई दें। वास्तु अनुसार, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। 

PunjabKesari

यहां दर्पण लगाने से बढ़ेगी सुख-समृद्धि

आईना बेडरूम के दरवाजे पर लगाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आईने के ठीक सामने बेड ना हो। नहीं तो पत्नी-पत्नी में झगड़े हो सकते हैं। 

PunjabKesari

इस जगह पर दर्पण लगाने से बचें 

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर दर्पण लगाने से बचना चाहिए। इसके अलावा आमने-सामने दो आईने लगाने से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में परेशानियों का आगमन हो सकता है। इसके साथ ही इससे घर में तनाव भरा माहौल बन सकता है। 

इस उपाय से धन हानि की समस्या होगी दूर

घर की उत्‍तर और पूर्व दिशा की दीवार पर दर्पण लगाएं। वास्तु के अनुसार, इससे धन हानि व इस संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा अचानक धन लाभ के अवसर मिलते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static