''यही काम कोई लड़की करे तो'' रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर मिमी चक्रवर्ती का फूटा गुस्सा

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 03:42 PM (IST)

एक्टर रणवीर सिंह अपने लेटेस्ट फोटोशूट के कारण चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। आम लोगों के साथ-सात बी-टाउन सेलेब्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं इस बीच बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपना रिएक्शन देते हुए महिलाओं को लेकर एक सवाल किया है। मिनी चक्रवर्ती का कहना है कि अगर किसी लड़की ने ऐसा किया होता तो उसकी भी इतनी ही तारीफ की जाती।

PunjabKesari

मिमी चक्रवर्ती ट्विटर पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। टीएमसी सांसद लिखती हैं, 'रणवीर सिंह के नए फोटोशूट के बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया है। कॉमेंट में हर कोई फायर इमोजी ही शेयर कर रहा है। मैं सोच रही थी कि अगर ये लड़की होती तो क्या तब उसकी भी इतनी ही तारीफ की जा रही होती? अब तक तो उसका घर जला दिया होता। उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाता। यहां तक उसे जान से मारने की धमकी देने लगते। उसे शर्मसार कर दिया होता।'

 

PunjabKesari

 

मिमी आगे लिखती हैं, 'हम समानता के बारे में बात करते हैं कि अब वह कहां है??आप जानते हैं कि आपका दृष्टिकोण कुछ बदल सकता है या इसे नष्ट कर सकता है। इनके केस में आइए अपने दृष्टिकोण को बड़ा बनाएं क्योंकि यह उन्होंने बहुत बलिदान के साथ किया है।'

 

PunjabKesari

 

बता दें रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इससे पहले भी रणवीर सिंह अपने लुक्स और कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह ट्रोल्स की चिंता किए बिना वहीं कपड़े पहनते है जो उन्हें पसंद होते है। वहीं अगर बात करें एक्टर के काम की तो वह जल्द ही फिल्म 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static