क्या आप भी सुबह खाते हैं दूध और ब्रेड? हो सकते हैं ये 5 Health Problems

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 04:19 PM (IST)

कई बार सुबह जल्दी-जल्दी के चक्कर में घर की मां, बहन या पत्नी नाश्ता नहीं बना पाती हैं। ऐसे में  ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को दूध और ब्रेड सर्व कर देती हैं। लोग सोचते हैं कि दूध को सुबह पीना हेल्दी होता ही है, साथ में ब्रेड से पेट भर जाता है। लेकिन आपको बता दें दूध और ब्रेड खाना सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। खासकर, अगर आप दूध के साथ व्हाइट ब्रेड खाते हैं तो ये स्वास्थ को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे...

बढ़ जाता है ब्लड शुगर 

सुबह दूध और ब्रेड खाने से डायबिटीज का जोखिम को बढ़ जाता है। वहीं अगर आप पहले से ही अगर इस बीमारी का शिकार हैं तो इसका सेवन बिल्कुल न करें। दरअसल, व्हाइट ब्रेड तेजी से पचती है, और ग्लूकोज में बदल जाती है और फिर इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसके अलावा ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट्स भी बहुत ज्यादा होता है, जो शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। 

PunjabKesari

बार-बार लगती है भूख 

व्हाइट ब्रेड के जल्दी पचने से बार-बार भूख का अहसास होता है। ऐसे में ब्रेड के चलते आप ओवरइटिंग कर सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य और पाचन तंत्र को  खराब कर सकता है।

बढ़ा सकता है वजन 

अगर आप दूध और ब्रेड को सुबह नाश्ते में खाते हैं, तो यह आपके वजन बढ़ सकता है। दूध और ब्रेड खाने के बाद आपको ज्यादा भूख लग सकती है और आप ओवरइटिंग कर सकते हैं। साथ ही ब्रेड में फैट और कार्ब्स ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे शरीर कैलोरी को बढ़ा सकता है और वजन बढ़ सकता है

पाचन तंत्र को प्रभावित करे

व्हाइट ब्रेड में मैदा होता है जो पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है, तो आपको सुबह खाली पेट दूध और ब्रेड खाने से बचें। मैदे पेट को सूखा देता है। इससे मल जम जाता है और पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।

नोट- दूध और ब्रेड का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसके बजाय आप दूध के साथ केला, ड्राई फ्रूट्स आदि खा सकते हैं। इससे आपको पूरे दिनभर एनर्जी मिलती रहेगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static