मिलिंद सोमन 55 की उम्र में भी कैसे रहते हैं इतने फिट, फैंस को बताया अपना सीक्रेट डाइट प्लान

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 10:10 AM (IST)

बाॅलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन की उम्र करीब 55 साल की है लेकिन इस उम्र में भी वह बिल्‍कुल फिट नजर आते हैं।इस उम्र में भी उनकी फिटनेस को देख लोग काफी हैरान होते हैं। इस फिटनेस के राज को हर कोई जानना चाहता है कि आखिर मिलिंद के इस फिटनेस का राज क्या है। 

फिटनेस सीक्रेट्स में मिलिंद ने बताई अपनी डाइट-
मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर अपने फिटनेस सीक्रेट्स अपने फैंस के साथ शेयर भी करते रहते हैं। हाल में उन्‍होंने एक बार फिर एक पोस्ट के जरिये अपनी डाइट का खुलासा किया। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये मिलिंद ने  अपने खान-पान के रूटीन को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। 

PunjabKesari

मिलिंद का ब्रेकफास्ट-
अपने दिन की शुरुआत में मिलिंद सोमन सबसे पहले 500 मिलीलीटर पानी पीते हैं। इसके बाद करीब 10 बजे उनका ब्रेकफास्‍ट होता है। इसमें वह नट्स, पपीता, तरबूज या खरबूजा के साथ सीजनल फ्रूट जैसे चार आम लेते हैं।

PunjabKesari

लंच में शाकाहारी भोजन 
वहीं, मिलिंद सोमन का डाइट बहुत ही सादा हैं। वह ज्‍यादातर शाकाहारी भोजन ही करते हैं।   2 बजे के करीब लंच में वह चावल और दाल की खिचड़ी लेते है। साथ में स्‍थानीय और मौसमी सब्जियां होती हैं। इसमें एक भाग दाल, चावल और दो भाग मौसमी सब्जी के साथ वह दो चम्मच घी लेते हैं। इसके अलावा कभी-कभी वह सब्जी और दाल के साथ 6 चपाती भी लेते है। वहीं कभी कभी महीने में एक बार छोटा टुकड़ा चिकन, मटन या एक अंडा लेना भी पसंद करते हैं। 

PunjabKesari

शाम को स्नैक्स- 
मिलिंद सोमन शाम 5 बजे कभी-कभी एक कप ब्लैक टी के साथ गुड़ लेते हैं। वहीं डिनर शाम को 7 बजे के करीब करते हैं। इसमें वह एक प्लेट सब्जियां/भाजी लेते हैं। इसके अलावा कभी कभी बहुत भूख लगने पर वह खिचड़ी खाना पसंद करते हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static