दाढ़ी वाला ब्वॉयफ्रेंड ही क्यों चाहती हैं लड़कियां? सर्वे में हुआ खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Nov 24, 2018 - 04:41 PM (IST)

लड़कों की पर्सनेलिटी को लेकर हर लड़की की सोच अलग होती है। किसी को हैल्दी तो किसी को फिट, किसी को क्लीन तो किसी को दाढ़ी वाले लड़के अच्छे लगते हैं। यंग लड़कियां ज्यादातर कलीन शेव लड़के ही पसंद करती हैं लेकिन रिसर्च की मानें तो अब उनकी पसंद थोड़ी बदल गई है। 

जी हां, हाल ही में हुई 'जर्नल ऑफ एवॉल्यूशनरी बायोलॉजी' की स्टडी 8500 महिलाओं को शामिल किया गया जिन्हें दाढ़ी या बिना दाढ़ी वाले पुरुषों की पसंद नापसंद की रेटिंग के लिए कहा गया। 

लड़कियों की पहली पसंद दाढ़ी वाले ब्वॉयफ्रेंड

इस स्टडी में शामिल कुछ लड़के शेविंग वाले थे तो कई लंबी दाढ़ी वाले। स्टडी के नतीजे काफी हैरान करने वाले थे क्योंकि जब महिलाओं से ब्वॉयफ्रेंड का चुनाव करने के लिए कहा गया तो सभी ने दाढ़ी वाले पुरुषों को प्राथमिकता दी।

पुरुषों की जॉ लाइन करती है लड़कियों को अट्रेक्ट

स्टडी में यह बात भी सामने आईं कि पुरुषों की अच्छी जॉ लाइन भी महिलाओं को आकर्षित करती हैं। दरअसल, पुरुषों की दाढ़ी को उनकी उम्र और पौरुषत्व से जोड़कर देखा जाता है। 

क्यों लड़कियों को पसंद होते हैं दाढ़ी वाले पुरुष?

मर्दानगी की निशानी

अधिकतर लड़कियां दाढ़ी वाले पुरुषों पर फिदा होती हैं क्योंकि स्टडी में पुरुषों की दाढ़ी और मर्दानगी के बीच गहरा संबंध बताया गया है जिस वजह से लड़कियां उन्हें अधिक पसंद करती है। 

PunjabKesari

रोमांटिक

कुछ लड़कियों का मानना है कि दाढ़ी वाले लड़के दूसरे लड़कों के मुकाबले ज्यादा रोमांटिक होते हैं। यहीं वजह कि लड़कियों को उनका साथ अच्छा लगता हैं। 

PunjabKesari

मैच्योरिटी

हर लड़की का सपना होता है कि उसका लाइफ पार्टनर मैच्योर और गुड लुकिंग हो। दाढ़ी में लड़के अक्सर मैच्योर और गुड लुकिंग दिखते हैं जिसपर लड़कियां जल्दी फिदा हो जाती हैं। 

लॉन्ग रिलेशन

एक स्टडी के मुताबिक, लंबे समय के रिश्ते के लिए महिलाएं दाढ़ी वाले पुरुषों को पसंद करती हैं क्योंकि इससे उनके सामाजिक तौर पर ज्यादा सफल होने का संकेत मिलते हैं। 

ज्यादा स्ट्रॉन्ग

लड़कियों के मुताबिक दाढ़ी वाले मर्द बाकी लड़कों की तुलना में ज्यादा स्ट्रॉन्ग लगते हैं। यहीं वजह है कि बड़ी दाढ़ी वाले लड़कों को देखकर कुछ लड़कियां उन्हें अपना दिल दे बैठती हैं। 

PunjabKesari

दिखते हैं हॉट

लड़कियों को हल्की दाढ़ी वाले लड़के काफी हॉट लगते हैं जिनके साथ वह जल्द ही दोस्ती कर लेती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static