दुनियाभर में एेसी फिगर वाली लड़कियां की जाती हैं पसंद!

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2017 - 05:39 PM (IST)

रिलेशनशिपः लाइफस्टाइल बदलने के साथ लोगों का प्यार करने का तरीका भी बदल गया है। आजकल के लड़के लड़की को डेट करने से पहले उसकी फिगर पर बहुत ध्यान देते हैं। उन्हें परफैक्ट फिगर वाली लड़कियां पसंद आती हैं। इसी कारण आजकल की लड़कियां अपने फिगर का खास ख्याल रखती हैं। आज हम आपको अलग-अलग देशों में परफैक्ट फिगर के पैमाने के बारे में बताएंगे।

1. अमेरिका
यहां पर लंबी और कर्वी फिगर वाली लड़कियों को पसंद किया जाता हैं। लड़कों को गोरा रंग और नीली आंखें वाली लड़कियां खूबसूरत लगती हैं।

2. रूस
रूस में पतली, लंबी और गोरी लड़कियों को खूबसूरत माना जाता है। यहां के लड़के फ्लैट टमी वाली लड़कियों पर फिदा होते हैं।

3. जापान
जापान में परफैक्ट फिगर वाली लड़कियों से ज्यादा क्यूट लड़कियों को पसंद किया जाता है। यहां के लड़कों को मोटी लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं। लड़के स्लिम लड़कियों को डेट करना पसंद करते हैं।

4. साउथ अफ्रीका
यहां पर ज्यादातर लड़कियां छोटी उम्र में खेलों में भाग लेती हैं। लड़के एथलिक लुक वाली लड़कियों को डेट करना पसंद करते हैं। 

5. भारत 
भारत में काले घने बाल, बड़ी आंखें, तीखी नाक और कर्वी फिगर वाली लड़कियों को खूबसूरत माना जाता हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static