प्रिंस हैरी की पत्‍नी ने साझा किया गर्भपात का दुख, कहा- लोग नहीं करते इस बारे में बात

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2020 - 01:58 PM (IST)

महारानी एलिजाबेथ के पोते और ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल इन दिनों फिर चर्चा में बने हुए हैं। मगर इसके पीछे की वजह कोई शाही फंक्शन या उनका फैशन नहीं बल्कि मेगन मार्कल का असहनीय दुख है। जिसके बारे में खुद मेगन मार्कल ने खुलासा किया है। मेगन मार्कल ने बताया कि इस साल उन्हें गर्भपात के दुख से गुजरना पड़ा था। 

PunjabKesari

खुद को अस्पताल के बेड पर पाया: मेगन 

एक वेबसाइट के लिए लिखे लेख में ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्‍नी मेगन मार्कल ने बताया, 'यह मुझे उस समय पता चला था जब मैंने अपने पहले बच्चे को पकड़ा था और वहीं दूसरे को खो रही थी।' उन्होंने कहा, 'बेटे आर्ची की देखभाल करते हुए उन्हें तेज ऐंठन महसूस हुई। मैंने उसे जमीन पर गिरा दिया और मुझे ऐसा लगा कि कुछ ठीक नहीं है। फिर घंटों के बाद मैंने खुद को अस्पताल के बेड पर लेटे हुए पाया। मैंने अपने पति का हाथ पकड़ा हुआ था। उनके हथेलियों के ठंडेपन को मैंने महसूस किया जो हमारे आंसूओं से गीली हो गई थी।' 

PunjabKesari

गर्भपात के बारे में लोग नहीं करते बात 

मेगन ने आगे कहा, 'मैं यह कल्पना कर रही थी कि कैसे हम दोनों ठीक होंगे। एक बच्चे को खोने का असहनीय दुख कई लोगों ने अनुभव किया है। लेकिन इसके बारे में कुछ ही लोग बात करते हैं। इस दौरान मुझे और मेरे पति को पता चला कि 100 महिलाओं में से 10 से 20 को गर्भपात का सामना करना पड़ता है। लेकिन फिर भी इस असहनीय दर्द के बारे में बातचीत करना वर्जित समझते हैं और अकेले में इसका दुख मनाते हैं।' आपको बता दें प्रिंस हैरी और मेगन के पहले बच्चे का जन्म अप्रैल 2019 में हुआ था। जिसका नाम उन्होंने आर्ची रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static