दिवाली: देवी लक्ष्मी को लगाएं मीठा गुलकंद पान का भोग

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 09:53 AM (IST)

दिवाली में देवी मां की पूजा के साथ उनको भोग लगाने के भी विशेष महत्व होता है। इनमें से मीठे पान खासतौर पर देवी लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको मीठा पान बनाने की रेसिपी बताते हैं...

सामग्री

पान के पत्‍ते- 4
गुलकंद- 1 टेबलस्पून
महीन सौंफ- 1 टेबलस्पून
किशमिश- 1 टेबलस्पून
माउथ फ्रेशनर- 2 टेबलस्पून
खजूर- 1 टीस्पून (कटी हुई)
आंवला कैंडी- 1 टेबलस्पून
नारियल- 1 टेबलस्पून (कसा हुआ)

PunjabKesari

विधि

1. सबसे पहले पान के पत्तों को धोकर सुखाएं। 
2. अब पान के पत्ते और गुलकंद को छोड़कर बाकी की चीजों को एक बाउल में मिलाएं। 
3. तैयार मिश्रण को पानी में फैला कर रखें। 
4. पान के पत्‍तों पर गुलकंद लगाएं।
5.  फिर पत्ते पर मिश्रण भरकर पान को बंद करें।
6. टूथपिक में पान को सेट कर ऊपर से आंवला कैंडी लगाएं।
7. लीजिए आपका मीठा पान बनकर तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static