कौन हैं राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा? एक दिन की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 04:55 PM (IST)

 नारी डेस्क:  इस समय ग्लोबल स्टार राम चरण अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म पेड्डी के लिए खूब लाइमलाइट में हैं लेकिन राम चरण की फिल्म से ज्यादा इस समय उनके बॉडीगार्ड के चर्चे हो रहे हैं।  साए की तरह राम चरण को प्रोटेक्शन देने वाले इस बॉडीगार्ड ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाल ही में जब राम चरण का जबरा फैन इवेंट में अचानक से मिलने जा घुसा तो बचाव में इसी बॉडीगार्ड ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे बाहर उठा ले भागा। इस लंबे चौड़े और काले सूट में परफेक्ट दिखने वाले बॉडीगार्ड के बारे में लोग सर्च कर रहे हैं कि ये हैं कौन ? आपको बता दें कि स्टाइलिश और कमांडिंग लुक देने वाले इस बॉडीगार्ड का नाम है केविन कुंटा।

 फैन इवेंट में क्यों छा गए केविन

केविन कुंटा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल की मानें तो वह मूल रूप से गैंबिया के रहने वाले हैं और वर्तमान में इटली के फ्लोरेंस शहर में रहते हैं। वह खुद को एक इंटरनेशनल प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर बताते है हालांकि केविन कुंटा का असली नाम अब्दू कादिर सोवे बताया जा रहा है और उनका जन्म 1998 में गैंबिया में हुआ था। उन्हें 'मामा लामिन ऑफ बारा' के नाम से भी जाना जाता है जो गैंबिया रेसलिंग एसोसिएशन से जुड़ी एक पहचान मानी जाती है। बॉडीगार्ड बनने से पहले उनकी MMA की दुनिया में अलग पहचान रही है।

 कितनी फीस लेते हैं केविन कुंटा

...और जब अब वह राम चरण के बॉडीगार्ड बने हैं तो यहां वह सुर्खियों के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के लिए भारी-भरकम फीस ले रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो केविन कुंटा राम चरण के पर्सनल बॉडीगार्ड के तौर पर 2 लाख से 4 लाख रुपए एक दिन का चार्ज करते हैं। इस हिसाब से देखा जाए, तो उनकी मासिक इनकम ही करीब 60 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच बन रही है। अगर ये रिपोर्ट का दावा पूरी तरह से सच है तो केविन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड्स की लिस्ट में शामिल होंगे हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे । राम चरण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि केविन उनसे पिछले 3 -4 साल से जुड़ा है। खैर राम चरण की फिल्म पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आपको कैसा लगा राम चरण का बॉडीगार्ड हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताए और क्या आपको भी लगता है कि वह एक दिन का 2 से 4 लाख रू. चार्ज कर रहे होंगे।
 
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static