2.49 मिनट में पीरियोडिक टेबल को अरेंज करने वाली पहली महिला बनी मीनाक्षी अग्रवाल

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 04:57 PM (IST)

भारत की महिलाएं  देश ही नही विदेश में भी नए रिकॉर्ड बना कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। बीते शुक्रवार को मुंबई में प्रोफेसर मीनाक्षी अग्रवाल ने रसायन विज्ञान की आवर्त सारणी( पीरियोडिक टेबल ) के 118 तत्वों को सबसे कम समय में अरेंज करने का नया रिकॉर्ड बनाया  है। 2 मिनट 49 सेकंड में यह रिकॉर्ड बना कर उन्होंने पाकिस्तान के हाफिज खुर्म शहजाद द्वारा हांगकांग में बनाए हुए 3 मिनट 15 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोडा। इसी के साथ वह इस रिकॉर्ड को बनाने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड हर बार पुरुषों द्वारा ही बनाया गया हैं। 

कई बार टेबल बनाकर कर चुकी है प्रैक्टिस 

प्रो. मीनाक्षी ने इंटरनेट पर पीरियोडिक टेबल के रिकॉर्ड के बारे में पता चला था। तब उन्हें लगा कि वह इस टेबल को जोड़ सकती हैं क्योंकि वह अपने घर पर 1 हजार से भी ज्यादा बार टेबल बना कर प्रैक्टिस कर चुकी हैं। इतना ही नही उन्हें 1999 से टेबल पूरी तरह से याद है। इससे पहले 105 तत्वों को सुनाने का रिकॉर्ड 27 सेकंड में बनाया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के जज ऋषि नाथ ने प्रो. मीनाक्षी अग्रवाल को इस रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र सौंपा था। आवर्त सारणी रासायनिक तत्वों को उनकी समान विशेषताओं के साथ एक टेबल में दर्शाया है। इसमें तत्वों को एटोमिक नंबर के बढ़ते क्रम में सजाया जाता है।

PunjabKesari,nari, Meenakshi Aggarwal

 संघी यंत्र उद्योग की हैं सलाहकार

बीएससी करने के बाद उन्होंने अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की है। उसके बाद उन्होंने नेट की परीक्षा भी क्लियर की हुई हैं। देश के कई कॉलेजों में पढ़ाने के साथ वह मोदी नगर के संघी यंत्र उद्योग की सलाहकार भी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static