शिशु के शरीर को मजबूत बनाएंगे ये 5 तेल, रोज मालिश करने से होगा बच्चे का विकास

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2023 - 12:18 PM (IST)

शिशु के स्वास्थ्य का माता-पिता को खास ध्यान रखना पड़ता है। नियमित उनके मालिश करने से शिशु के शरीर की हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और शरीर भी एक्टिव बनता है, परंतु किस तेल से शिशु की मालिश करनी है यह चुनाव करना बहुत ही आवश्यक है। बाजार में आपको बच्चे की मालिश के लिए कई सारे तेल मिल जाएंगे परंतु इनमें मौजूद कैमिकल्स और टॉक्सिन्स बच्चे के शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसके अलावा यह तेल शिशु के शरीर को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में उनकी मसाज के लिए एक सही तेल का चुनाव करना बहुत ही आवश्यक है। तो चलिए आपको बताते हैं कि शिशु के लिए कौन सा तेल फायदेमंद रहेगा...

सरसों का तेल 

घरों में लंबे समय से सरसों का तेल इस्तेमाल किया जा रहा है। यह तेल बच्चे की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनाने में मदद करता है। नियमित इस तेल से शिशु के शरीर की मालिश करने से उनके शरीर को गर्माहट मिलती है। इसके अलावा उनके सिर पर यह तेल लगाने से बच्चे के बाल काले और मजबूत भी बनते हैं। 

PunjabKesari

नारियल का तेल 

एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर नारियल तेल भी आप शिशु की मालिश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल शिशु के शरीर से दर्द और अकड़न दूर करने में भी मदद करता है। इसके अलावा नारियल का तेल शिशु की त्वचा का पोषण देने में भी मदद करता है। त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ हड्डियां मजबूत करने में भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

जैतून  का तेल 

शिशु की त्वचा के लिए जैतून का तेल बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस तेल से शिशु की मालिश करने से उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा यह तेल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और शिशु के शरीर को भी एक्टिव बनाए रखने में सहायता करता है। नियमित इस तेल से शिशु की मालिश करने से उनके शरीर का अच्छे से विकास होता है। 

PunjabKesari

बादाम का तेल 

इस तेल से शिशु की नियमित मालिश करने से बच्चे की रंगत सुधरती है। यदि आपके शिशु के सिर में बाल कम है तो आप इस तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इस तेल से उनके बालों की ग्रोथ होगी और बाल पहले से ज्यादा घने और मजबूत आएंगे। इस तेल में विटामिन-ई काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों की मजबूत बनाने में भी सहायता करता है। इसके अलावा इस तेल से नियमित बच्चों की मालिश करने से उनके शरीर का भी विकास होता है। 

तिल का तेल 

तिल का तेल शिशु के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है। यह उनकी त्वचा को पोषण देने में मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में भी यह तेल मदद करता है। इस तेल में विटामिन-ई, विटामिन-बी, एंटीऑक्सीडेंट्स, काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व स्किन की रंगत निखारने में मदद करते हैं। इस तेल से मालिश करने से शिशु की स्किन में इंफेक्शन का खतरा भी कम होगा। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static