दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट से सहमे कई देश, WHO ने बुलाई Emergency बैठक

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 05:04 PM (IST)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप बी.1.1.529 पर नजर रखे हुए है। इस नए संकट को लेकर डब्ल्यूएचओ ‘विशेष बैठक’ करने जा रहा है, जिसमें विचार किया जाएगा कि बहुत अधिक बदलाव से पैदा हुए स्वरूप को  चिंतित करने वाले स्वरूप’ की सूची में डाला जाए या नहीं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह स्वरूप सबसे अधिक बदलाव की वजह से उत्पन्न हुआ है।

 

कई देशों में फैल चुका है वायरस 

सबसे पहले वायरस की पहचान इस हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में की गई थी और पहले ही बोत्सवाना सहित कई पड़ोसी देशों में फैल चुका है। वहां पता चला है कि वायरस का यह स्वरूप पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों में मिला है।इस नए स्वरूप के सामने आने के बाद वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है मामलों की संख्या बढ़ सकती है और कोविड-19 के गंभीर लक्षण वाले मामलों में वृद्धि हो सकती है।

 

डब्ल्यूएचओ को सताई चिंता 

डब्ल्यूएचओ में संक्रामक बीमारी महामारी और कोविड-19 तकनीकी समूह का नेतृत्व कर रही मारिया वान केरखोवे ने बताया कि 100 से भी कम स्वरूप का जीनोम अनुक्रमण उपलब्ध है। हम इसके बारे में अबतक नहीं जानते हैं। हम यह जानते हैं कि इस स्वरूप में अनुवांशिकी रूप से अधिक बदलाव हुए हैं  और जब कई स्वरूप होते हैं तो चिंता होती है कि कोविड-19 वायरस के व्यवहार पर यह कैसे असर डालेगा।’’


समाधान तलाशने पर दिया जा रहा जोर 

वैज्ञानिक मिलकर यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि ये बदलाव और स्पाइक प्रोटीन कहा हैं और इनका पता लगाने की पद्धति, इलाज और टीका क्या हो सकता है। डब्ल्यूएचओ के वायरस के विकासक्रम पर गठित तकनीकी सलाहकार समूह अपने दक्षिणी अफ्रीकी सहयोगियों के साथ चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम कल फिर बैठक कर रहे हैं। इसपर चर्चा के लिए विशेष बैठक बुला रहे हैं, चेतावनी देने के लिए नहीं बल्कि इसलिए कि हमारे पास यह प्रणाली है। हम इन वैज्ञानिकों को साथ लाएंगे और चर्चा करेंगे कि इसके मायने क्या हैं और यह भी इनका समाधान तलाशने के लिए समयसीमा क्या हो सकती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static