घंटों-घड़ियालों के बीच श्री कृष्ण जन्म भूमि में हुई मंगला आरती, घर बैठे कीजिए दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 08:55 AM (IST)

नारी डेस्क: उत्तर प्रदेश के मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर में मंगला आरती। जो भक्त कान्हा नगरी नहीं जा पाए वह घर बैठे इस अद्भुत पल के दर्शन कर सकते हैं। देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम नजर आ रही है। इस अवसर पर 10 लाख भक्त वृंदावन में मौजूद हैं।
#WATCH | UP | Devotees of Lord Krishna gather at Mathura's Shri Krishna Janmabhoomi Temple to celebrate Krishna Janmashtami pic.twitter.com/DmJKmkafz5
— ANI (@ANI) August 16, 2025
बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा में मंगला आरती का विशेष महत्व है। यहां होने वाली मंगला आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मंगला आरती सुबह ब्रह्म मुहूर्त (लगभग 4:30 से 5:00 बजे) की जाती है। यह भगवान श्रीकृष्ण को जागृत करने और उनके प्रति नव दिन की शुरुआत का आह्वान करने की परंपरा है।
आरती के समय मंदिर में घंटों-घड़ियालों की ध्वनि, शंखनाद और भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो जाता है।मंगला आरती के दौरान शंख और मृदंग की ध्वनि भक्तों को अलौकिक अनुभव कराती है। आरती के बाद भगवान को मक्खन-मिश्री और दूध से बने भोग अर्पित किए जाते हैं।
इस समय वातावरण में ऐसी ऊर्जा होती है कि हर भक्त को लगता है जैसे श्रीकृष्ण स्वयं उपस्थित हैं। आरती के बाद भक्तजन भगवान के दर्शन करते हैं और प्रसाद प्राप्त करते हैं। माना जाता है कि जो भक्त जन्मभूमि मंदिर की मंगला आरती में शामिल होता है, उसके जीवन से अंधकार दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जन्माष्टमी के दिन यह आरती और भी भव्य तरीके से की जाती है, जिसमें पूरे देश से श्रद्धालु शामिल होते हैं।