मनाली में जिपलाइन हादसा: 12 साल की बच्ची 30 फीट गहरी खाई में गिरी, दिल दहला देगा वीडियो!
punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 10:27 AM (IST)

नारी डेस्क: हिमाचल प्रदेश के मशहूर हिल स्टेशन मनाली में एक बड़ा हादसा हुआ है। 12 साल की त्रिशा बिजवे नाम की बच्ची जिपलाइन राइड के दौरान अचानक 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा 8 जून को हुआ, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रहने वाले प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा के साथ मनाली घूमने आए थे। रविवार को त्रिशा ने जिपलाइन राइड करने का फैसला किया। वह जिपलाइन पर थोड़ी ही दूर पहुंची थी कि उसकी कमर से बंधी सेफ्टी बेल्ट अचानक टूट गई, और वह सीधे नीचे खाई में गिर गई।
This girl from Nagpur falls from 30 feet because the zip line rope snapped in half way in Manali.
— Sunanda Roy 👑 (@SaffronSunanda) June 15, 2025
She has serious injuries but she is safe now.
Please take all the safety measures before going for any adventure sport. pic.twitter.com/ghwNfEcXUa
गंभीर चोटें, कई फ्रैक्चर
30 फीट नीचे गिरने के कारण त्रिशा को गंभीर चोटें आईं और उसके पैर में कई फ्रैक्चर हो गए। तुरंत उसे मनाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उसकी हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ और फिर नागपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अब त्रिशा का इलाज वहीं चल रहा है और उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
परिवार का आरोप: कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे
त्रिशा के पिता का कहना है कि जिपलाइन साइट पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। हादसे के बाद भी वहां मौजूद स्टाफ ने कोई मदद नहीं की।
ये भी पढ़ें: 17 साल का आर्यन जिसने बनाई थी अहमदाबाद प्लेन क्रैश की वीडियो, डर के मारे ऐसा कांपा, ना खाया जा रहा, ना सोया
वीडियो वायरल
इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें त्रिशा जिपलाइन पर झूलती दिख रही है। जैसे ही वह आधे रास्ते में पहुंचती है, अचानक बेल्ट टूट जाती है और वह नीचे गिर जाती है। वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है: "लड़की गिर गई!"
प्रशासन से जवाब की उम्मीद
इस दुखद घटना के बाद लोग प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई। पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा को लेकर अब एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
This is why adventure sports aren’t safe in India. In Manali, a young girl fell from a zipline—nearly 30 feet—and is now seriously injured. Anyone without proper experience starts these activities, and there’s no one to check. Action is only taken after a fatal accident happens. pic.twitter.com/Xy5LNYRDwe
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) June 15, 2025
यह हादसा हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि ऐडवेंचर स्पोर्ट्स करते समय सुरक्षा कितनी जरूरी होती है, खासकर बच्चों के मामले में। प्रशासन और आयोजकों को ऐसे आयोजनों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों।