3 बार ‘मरकर’ जिंदा हुआ शख्स! बोला- ''कांच के शहर जैसा दिखता है स्वर्ग'', सुनाई चौंकाने वाली कहानी
punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 03:36 PM (IST)

नारी डेस्क: मौत एक ऐसा सच है, जिससे कोई नहीं बच सकता। लेकिन यह भी उतना ही बड़ा रहस्य है – क्या मौत के बाद कुछ होता है? क्या हमारी आत्मा कहीं और चली जाती है या सबकुछ यहीं खत्म हो जाता है? इन सवालों के जवाब खोजने की कोशिश इंसान सदियों से करता आया है। आज हम आपको एक ऐसे इंसान की सच्ची और हैरान कर देने वाली कहानी बताएंगे, जो 30 मिनट तक मरा हुआ था... लेकिन फिर जिंदा हो गया।
डैनियन ब्रिंक्ले – मौत को तीन बार मात देने वाला इंसान
डैनियन ब्रिंक्ले (Dannion Brinkley), अमेरिका के रहने वाले एक 74 वर्षीय उद्योगपति हैं। इनकी कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। डैनियन का दावा है कि वह न सिर्फ एक बार, बल्कि तीन बार मौत के बहुत करीब जाकर लौटे हैं। उन्होंने अपने अनुभवों को एक किताब की शक्ल में लिखा है, जो दुनियाभर में लोगों को चौंका रही है।
मौत से आमना-सामना – तीन बार!
साल 1975 की बात है। डैनियन पर आकाशीय बिजली गिर गई। वो बुरी तरह झुलस गए और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका शरीर करीब 30 मिनट तक मॉर्चुरी में पड़ा रहा। लेकिन अचानक उन्होंने सांस ली... और जिंदा हो उठे! इस घटना को खुद डैनियन और उनके परिवार ने चमत्कार माना।
दूसरी बार साल 1989 में डैनियन की ओपन हार्ट सर्जरी चल रही थी। इस दौरान भी कुछ पल के लिए उनका दिल रुक गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत समझ लिया। लेकिन इस बार भी कुछ ही देर में उनकी धड़कन लौट आई और वो वापस आ गए।तीसरी बार, जब डैनियन की ब्रेन सर्जरी हो रही थी तब फिर से वह कुछ समय के लिए मौत के करीब पहुंच गए। हर बार, वह कुछ मिनटों के लिए इस दुनिया से दूसरी दुनिया में चले जाते, और फिर चमत्कारिक रूप से वापस लौट आते।
ये भी पढ़े: मेरठ ड्रम कांड की दहशत: यूपी में पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई, देखें वायरल वीडियो
मौत के बाद की झलक – क्या देखा डैनियन ने?
डैनियन ने बताया कि जब वह पहली बार मरे, तो उन्होंने खुद को एक अंधेरी सुरंग में पाया। उस सुरंग के अंत में एक तेज़ चमकदार रोशनी थी। वहां उन्हें अपने पूरे जीवन की घटनाएं एक फ़िल्म की तरह दोबारा दिखीं। दूसरी बार, जब उन्होंने मौत का अनुभव किया, तो डैनियन ने खुद को एक चमकते हुए कांच के शहर में पाया। वो जगह उन्हें स्वर्ग जैसी लगी। वहां उनकी मुलाकात कुछ फरिश्तों से हुई, जिन्होंने उन्हें आत्मा की शक्तियों और मानसिक ऊर्जा के बारे में बताया।
सोच बदल गई मौत के अनुभव से
डैनियन कहते हैं कि इन अनुभवों ने उनकी पूरी ज़िंदगी की सोच को बदल कर रख दिया। अब उन्हें मौत से कोई डर नहीं लगता। उनके अनुसार, मौत एक अंत नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है – इस जीवन से एक और रहस्यमयी दुनिया की ओर।
क्या यह सब दिमाग की चाल है?
हालांकि डैनियन की कहानी बेहद रोमांचक और भावुक है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण इसे कुछ और मानता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मृत्यु के समय दिमाग कुछ आखिरी गतिविधियां करता है, जिससे ऐसे अनुभव हो सकते हैं – जैसे सुरंग देखना, रौशनी महसूस करना, या जीवन की घटनाएं दोहराना।
सवाल अभी भी बाकी हैं कि क्या मौत के बाद वाकई कुछ होता है? क्या आत्मा किसी और लोक में जाती है? या ये सब सिर्फ मस्तिष्क का खेल है?
इन सवालों का जवाब आज भी कोई नहीं जानता... लेकिन ऐसी कहानियां जरूर हमारे सोचने के तरीके को झकझोर देती हैं और हमें खुद से बड़ा सवाल पूछने पर मजबूर करती हैं – "क्या मौत सच में अंत है?"
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
माथे पर बड़े गड्ढे और सूजे हुए होंठ, फैंस का चौंकाने वाला रिएक्शन- सर्जरी ने बिगाड़ दी उनकी खूबसूरती

चाहत खन्ना ने सुनाया सालों पुराना दर्दनाक अनुभव, बोलीं- ‘बीच सड़क मनचलों ने किए गंदे कमेंट, मारा भी’
