पहली बार नानी के घर आई मालती, भारत पहुंचकर मां प्रियंका के साथ दिए खूब पोज

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 11:21 AM (IST)

बॉलीवुड से हॉलीवुड में छाने वाली प्रियंका चोपड़ा को लोगों का दिल जीतना अच्छे से आता है। भले ही वह अब भारत में नहीं रहती पर उनका दिल आज भी अपने देश के लिए धड़कता है। इन दिनों देसी गर्ल भारत दौरे को लेकर चर्चा में चल रही है, अब वह मायके आए और उनका जोरदार स्वागत नो हो ऐसा तो हाे नहीं सकता। देश की धरती में कदम रखते ही उन्हे खूब सारा प्यार मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा कल देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। वह अकेली नहीं थी साथ में उनकी लाडली बेटी मालती मैरी भी थी जो पहली बार अपने नानी के घर आई है। प्रियंका के चेहरे में अपने देश आने ही अलग ही खुशी थी, वहीं उनकी बेटी भी काफी चहक रही थी। दोनों मां- बेटी ने ना सिर्फ पैपराजी को पोज दिया बल्कि उनके साथ बातचीत भी की।

PunjabKesari
इतना ही नहीं  प्रियंका चोपड़ा ने खुद भी नमस्ते किया और अपनी बेटी को भी ऐसा करने को कहा। इससे पता चलता है कि विदेश में रहकर भी वह अपने संस्कार नहीं भूली है। अगर इनके लुक की बात करें ताे देसी गर्ल क्रॉप टॉप के साथ लूज ट्राउजर में काफी कूल लग रही थी। साथ में उन्होंने सिर पर एक हैट लगाई हुई थी। वहीं दो साल की मालती व्हाइट और ग्रीन कलर की चेक फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही थी।

PunjabKesari
प्रियंका चोपड़ा किस मकसद से  भारत आई है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इससे पहले जब वह  यहां आई थीं तब बेटी मालती को विदेश में निक जोनस के पास ही छोड़कर मुंबई आई थीं। वहीं  12 मार्च को उनकी कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा की शादी थी उसमें भी वह शामिल नहीं हो पाई। फिलहाल मां-बेटी ने अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static