अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा भी हुई कोरोना का शिकार

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 05:52 PM (IST)

बी टाउन से रोजाना कोरोना केस की खबरें आ रही हैं। आए दिन स्टार्स इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में इसकी चपेट में अर्जुन कपूर आए थे और उन्होंने खुद इस बात की जानकारी लोगों को दी थी वहीं अब ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि मलाइका अरोड़ा भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। 

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस बात की पुष्टि मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने की है। 

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मलाइका के शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' के सेट से 7 से 8 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबरें आई थी और फिर कुछ ही देर बाद अर्जुन कपूर पॉजिटिव पाए गए थे । 

खुद दी फैंस को जानकारी 

वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर भी इसकी चपेट में आए थे और  उन्होंने खुद अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अर्जुन ने लिखा था ,' यह मेरी ड्यूटी है कि मैं आपको बताऊं कि मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने घर में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। मैं आप सभी को सपोर्ट करने के लिए धन्य्वाद कहता हूं। मैं आपको अपनी हेल्थ अपडेट देता रहूंगा।'

PunjabKesari

ये स्टार्स भी आए कोरोना की चपेट में 

आपको बता दें कि इससे पहले एक्टर हिमांश कोहली भी इस वायरस की चपेट में आ गए थे और उनका परिवार भी पॉजिटिव पाया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static