मलाइका अरोड़ा ने फैंस के साथ शेयर किए अपने Lockdown Moods

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 04:38 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा घर पर सेल्फ आइसोलेशन में हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मलाइका आए दिन अपनी सेल्फी और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कभी वे कुकिंग करती दिखीं तो कभी घर पर ही ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती नजर आती हैं। एक बार फिर मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया है।

Want Bod Like Malaika Arora? These Are Her Fitness Secrets!

शेयर किए गए कोलाज में उनके अलग-अलग मूड्स दिखाई दे रहे हैं। किसी में वे शरारती, मस्ती करते हुए दिखीं, तो किसी में रिलैक्स और चिल करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'लॉकडाउन में मेरी अलग-अलग स्टेजेस... घर पर रहें, सुरक्षित रहें'। मलाइका की इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर फनी, क्यूट और ब्यूटीफुल जैसे टैग दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My various stages of lockdown... #stayhomestaysafe #staysane

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Jun 1, 2020 at 8:50pm PDT

 

इन सभी तस्वीरों में मलाइका विद-आउट मेकअप लुक में दिख रही हैं। मलाइका लॉकडाउन के दौरान भी अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रख रही हैं। साथ ही वह अपने फैंस को भी योग करने की सलाह देती रहती हैं। 

Malaika Arora's favourite yoga poses from Instagram ...

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वे दोनों एकसाथ काफी खुश हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static