Breakup की खबरों पर Malaika ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट Share कर कही ये बड़ी बात!

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 12:29 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड का क्यूट कपल यानि के मलाइका और अर्जुन इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल, इन दिनों कपल के ब्रेकअप से जुड़ी कई खबरें सामने आ रही थीं। इस खबर ने न सिर्फ सभी फैंस को हैरान कर दिया बल्कि सबका दिल भी टूट गया। ऐसे में आपको बता दें कि कपल की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट तो नहीं आया है, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने अब एक पोस्ट शेयर कर सभी को असमंजस में डाल दिया है। 

PunjabKesari

पोस्ट शेयर कर कही ये बात 

दरअसल, मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने पोस्ट को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘धरती का सबसे बड़ा खजाना वो लोग हैं, जो लोग आपसे प्यार करते हैं। आपको सपोर्ट करते हैं। उन्हें ना तो खरीदा जा सकता है और ना ही रिप्लेस किया जा सकता है। हम सभी के पास ऐसे बहुत कम ही लोग होते हैं।’ ये पोस्ट अब बहुत तेजी से पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सभी लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर ये पोस्ट एक्ट्रेस ने किसके लिए और क्यों लिखी है? फैंस इसे अर्जुन कपूर से जोड़ रहे हैं। 

PunjabKesari

5 साल पहले कबूली थी डेटिंग की बात

आपको जानकारी के बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 5 साल पहले साल 2019 में डेटिंग की बात को कुबूल किया था। एक्ट्रेस ने साल 2017 में अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया था। कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे  तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन शेयर करते नजर आते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static