दिशा अनुसार ही बनावाए किचन, घर में आएंगी खुशहाली

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 12:13 PM (IST)

घर बनाते समय और उसकी डेकोरेशन करते समय हर कोई वास्तु का खास-ख्याल रखता है। घर को हर कोई अपनी सहूलियत, वास्तु और पसंद के हिसाब के सजाते है लेकिन ज्यादातर लोग किचन की ओर खास-ध्यान नहीं देते। घर के बाकी हिस्सों की तरह किचन भी उतना महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यहां परिवार के खुशियों और स्वस्थ हेल्थ के लिए खाना बनाया जाता है। तो किचन को सजाने की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको किचन को सजाने के लिए ऐसे ही कुछ खास टिप्स देंगे, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार को बीमारियां भी नहीं होगी। तो चलिए जानते है किचन सजाने के कुछ वास्तु टिप्स।
 

किचन सजाने के लिए वास्तु टिप्स
1. घर की किचन को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में बनवाएं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम दिशा में किचन बनवाना भी शुभ होता है।

PunjabKesari

2. कुकिंग के लिए सबसे जरूरी चीज होती है गैस। इसलिए सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है। गैस-स्टोव को हमेशा किचन की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।

3. अगर आप फ्रिज को किचन में रख रहें है तो इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा के कॉर्नर से थोड़ा दूर हटाकर रखें। भूलकर भी फ्रिज को उत्तर-पूर्व की दिशा में न रखें। इससे कुछ बुरा होने की संभावना बढ़ जाती है।

4. किचन की चीजों को स्टोर करने के लिए रैक या अल्मारियां हमेशा खुली और दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाएं। उत्तर-पूर्व दिशा की दीवारों में स्टोरेज स्पेस नहीं बनवाना अशुभ माना जाता है।

PunjabKesari

5. वास्तु के मुताबिक किचन की पूर्व दिशा में 1 खिड़की या एग्जॉस्ट होना चाहिए। इसके अलावा सिंक और नल को गैस से दूर उत्तर-पूर्व दिशा में बनवाएं।

6. आजकल लोग किचन में इलेक्ट्रिकल अप्लाइन्सेज जरूर रखते है। ओवन, माइक्रोवेव, टोस्टर और मिक्सी जैसी चीजों को हमेशा दक्षिण-पूर्व में रखें। इसके अलावा फिल्टर या आरओ को इसके उल्ट उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static