दो तरह की  Mango Chutney बनाकर लें गर्मियों में खाने का स्वाद

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 12:54 PM (IST)

गर्मी को मौसम आ गया है। इन दिनों लोग आम बहुत ही पसंद करते हैं। कच्चे हो चाहे पक्के आम हर किसी की पहली पसंद होते हैं। कच्चे आम की चटनी का भी अपना अलग ही स्वाद है। कच्चे आम में भी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आज आपको दो ऐसी रेसिपीज बताएंगे जो आपके स्वाद को दौगुणा कर देंगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

सामग्री 

कच्चा आम - 2-3 
मेथी दाना - 1/3 चम्मच 
राई - 1/2 चम्मच 
कलौंजी - 1 चम्मच 
हींग -  1 चम्मच 
जीरा -  1 चम्मच 
सौंफ - 1/2 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
अदरक - 1 
गुड़ - 1/2 चम्मच 
चिली फ्लेकस  - 1 चम्मच 
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच 
तेल - 2 बड़े चम्मच 
पानी - 2 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. सबसे पहले किसी बर्तन में तेल गर्म कर लें और फिर उसमें राई,  जीरा, सौंफ, मेथी दाना, हींग डालकर पकाएं
2. जैसे ही मसालों में से खूशबू आने लगे तो गैस की आंच कम कर दें और फिर उसमें कच्चे आम डालकर पका लें। 
3. 5 मिनट तक कच्चे आम पकाएं। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, अदरक और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। 
4. फिर सारे मिश्रण को अच्छे से पका लें। जैसे ही मिश्रण पक जाए उसमें पानी मिला दें और आम को सॉफ्ट होने तक पका लें। 
5. जैसे ही आम सॉफ्ट हो जाएं तो उसमें गूड़ डाल दें। 
6. मिश्रण को गाढ़ा होने तक अच्छे से पका लें। 
7. फिर आप चटनी को 15-20 मिनट के लिए पकने दें और फिर उसमें गर्म मसाला और चिली फ्लेकस डालकर मिक्स कर  लें। 
8. आपकी स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म परांठे या फिर रोटी के साथ सर्व करें। 

आम की चटनी बनाने का दूसरा तरीका 

सामग्री 

कच्चा आम - 3-4 
नारियल - 1( कद्दूकस किया हुआ) 
चने की दाल - 1 कप 
करी पत्ता - 2 कप 
हरा धनिया - 1 कप 
राई - 1/2 चम्मच 
उड़द की दाल - 1 कप 
सूखी लाल मिर्च - 1/2 चम्मच 
तेल - जरुरतअनुसार 
नमक - स्वादअनुसार 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप आम, नारियल , चने की दाल, करी पत्ता, हरा धनिया, लाल मिर्च और नमक डालकर मिक्सी में अच्छे से पीस लें। 
2. फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को किसी बर्तन में निकालकर रख लें। 
3. एक कड़ाई में तेल गर्म करें और उसमें राई, उड़द की दाल, करी पत्ता और लाल मिर्च डालकर अच्छे से भून लें। 
4.  जैसे ही तैयार सामग्री में से महक आने लगे तो आप उसमें तैयार किया हुआ पेस्ट मिला दें। 
5. दोनों मिश्रण को अच्छे से मिला लें। 
6. आपकी स्वादिष्ट आम की चटनी बनकर तैयार है। रोटी के साथ सर्व करें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static