ब्रेकफास्ट में टेस्टी और हेल्दी अनियन चीज़ सैंडविच से करें सभी को खुश

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 10:41 AM (IST)

आप सभी ने सुना होगा की सुबह नाश्ते में हमेशा हेल्दी ही खाना चाहिए लेकिन हर कोई  चाहता है की नाश्ते में हम कुछ ऐसा खाएं जो हेल्दी तो हो ही साथ के साथ स्वादिष्ट भी हो। ऐसे में आप भी अगर इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आप अनियन चीज़ सैंडविच बना कर खा सकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद जल्दी भी तैयार हो जाता है। साथ ही इसमें पकौड़े और परोठे  की तुलना में बहुत कम तेल इस्तेमाल होता है।ऐसे में यह आपके लिए काफी हेल्दी भी हो सकता है। चलिए आपको रेसिपी के बारे में बताते हैं -

प्याज का चीज़ सैंडविच बनाने के लिए ज़रूरी चीज़ें:
4 ब्रेड के स्लाइस 
2 उबले हुए आलू 
4 चीज़ के स्लाइस 
1 प्याज
नमक स्वादानुसार 
¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
घी या बटर 

PunjabKesari

प्याज का चीज़ सैंडविच बनाने का तरीका:
सैंडविच तैयार करने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर तेल को हल्का सा गर्म करें।इसके बाद इसमें जीरा और अजवाइन डालकर तड़का लगाएं।अब इसमें प्याज डालकर कुछ मिनटों के लिए पकाएं।जब प्याज का पानी सूख जाए, तो इसमें आलू डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।अब सभी मसाले डालें और फिर से आलू को मिक्स करें और गैस को बंद कर दें।इसके बाद ब्रेड की स्लाइस पर घी या बटर लगा लें। ब्रेड पर प्याज रखें और उसके बाद इस पर चीज़ का स्लाइस रख दें। इसके बाद, इसके ऊपर नमक और लाल मिर्च छिड़कें। दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें। ब्रेड को ऊपर और नीचे, दोनों तरफ़ बटर लगा लें और तवे पर रख दें। इसे बनाने के लिए आप तवे, ग्रिलर या माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static