गर्मियों में जरूर बनाएं यहां जाने का प्लान, मन मोह लेगा नजारा

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 01:57 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में हर किसी का किसी हिल्स स्टेशन पर घूमने जाने का मन करता है।  ऐसे में जब विचार करने का समय आता है की उन्हें किस जगह जाना चाहिए तो इस समय हर कोई मुश्किल में पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मियां कही घूमने जाने का प्लान बना रही हैं तो हम आपकी इस परेशानी को दूर करने जा रहे हैं। दरअसल, आज हम आपको ऐसी कुछ जगहों के बारे में बातएंगे जो गर्मी की छुटियाँ बिताने के लिए बेस्ट हैं। ये जगह न सिर्फ ठंडी हैं बल्कि बेहद खूबसूरत भी हैं। तो अब चलिए जानते हैं उनके बारे में -

PunjabKesari

कन्याकुमारी

भारत के सुदूर दक्षिण में कन्याकुमारी ऐसी जगह हैं जहाँ अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी का सुंदर संगम होता है। यहाँ हर तरफ उठ रही खूबसूरत समुद्री लहरें आपके मन को हिलोरें लेने पर मजबूर कर देगी।  कन्याकुमारी में समुद्र के बीचों बीच चट्टान  पर विवेकानंद स्मारक है जो यहाँ की पहचान है। यहाँ हर शाम आकाश एक नया रंग लिए नजर आता है।

ये भी पढ़ें: ऐसी 7 जगहें जहां नहीं होती कभी रात, क्या आप चाहेंगे यहां जाना?

गोआ

गोवा की खूबसूरती टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है। समुद्र किनारे बसा एक छोटा-सा राज्य है। जहां लगभग 40 समुद्री तट है। गोवा पूरी दुनिया में मशहूर है ,यहां देश के साथ विदेशी टूरिस्टों का तांता लगा रहता है। प्रकृति के मनमोहक नजारे गोवा की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। वैसे तो गोवा में कई ऐसे  बीच हैं जिनकी खूबसूरती देखने को मिलती है।  जिनमे से कुछ खास बीच है जैसे ,कैलंगट बीच ,कैंडोलिम बीच इत्यादि। 

दार्जिलिंग

PunjabKesari

 

हिल्स के नाम से मशहूर दार्जिलिंग हमेशा से एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। कभी सिक्किम का हिस्सा रहे इस हिल स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत है यहाँ के चाय बागान है। दूर-दूर तक फैले हरी चाय के खेत मानो धरती पर हरी चादर बिछा रखे हो।  यह अद्भुत नाराज़ देखने लायक होता है। 

केरल

केरल को बड़ी खूबसूरती से संवारा गया है।   इसलिए हनीमून के लिए केरल सबसे श्रेष्ठ जगह है।ऊंचे-ऊंचे पहाड़, शानदार समुद्री किनारा, नारियल और खजूर के पेड़ों के झुरमुट के बीच में से नाव पर सवारी, चारों ओर हरियाली और बेहद खूबसूरत नजारे यहाँ देखने को मिलते है।

जम्मू - कश्मीर

PunjabKesari

भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू और कश्मीर में घूम सकते हैं। यहां जहां अमरनाथ, वैष्णोदेवी की गुफा है तो दूसरी ओर बर्फ से ढंगे खूबसूरत पहाड़, झील और लंबे-लंबे देवतार के वृक्ष। यहाँ की खूबसूरती पर चार चाँद लगा देते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static