बच्चों की Study से पहले खुद भी कर लें ये जरूरी काम, आसान हो जाएगी पढ़ाई

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 11:35 AM (IST)

बच्चों की पढ़ाई की चिंता मां-बाप को हर समय सताती रहती है। शरारतों और खेलों के बीच बच्चों का पढ़ने में भी मन नहीं लगता। जिससे पेरेट्स के लिए अच्छी-खासी परेशानी बन जाती है। इसका सबसे बढ़ा कारण है गलत तरीके से पढ़ाई करना, क्योंकि जब तक आप खुद इस बात के लिए तैयार नहीं होगे तब तक बच्चे भी आनाकानी करते रहेंगे। आइए जाने किस आसान तरीके से करवाएं बच्चों की पढ़ाई। 


1. खिलौनों से करवाएं किताबों की पढ़ाई
छोटे बच्चे को एक ही जगह पर बिठाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके लिए खिलौनों का सहारा लें। उन्हें कविताओं,कहानियों और वीडियों के जरिए चीजों की जानकारी दें। इस तरह खेल-खेल में वह बहुत कुछ सीख जाएंगे। 


2. नई-नई चीजें सीखाएं
उन्हें बातों-बातों में नई-नई जानकारियां दें। जब वह कोई सवाल करे तो तार्किक रूप से उनके जवाब देने की कोशिश करें, बात को अनसुना न करके उनकी जानकारी बढ़ाने में मदद करें। 

 

3. सोशल मीडिया से लें मदद
आज कल के मॉडर्न जमाने में इंटरनेट का फायदा भी उठाया जा सकता है। आप उनकी पढ़ाई की जानकारी आसानी से इंटरनेट के जरिए भी हासिल कर सकते हैं। इससे एंटरटेनमेंट और पढ़ाई दोनों एक साथ हो जाएंगे लेकिन आपको इसके लिए टाइम-टेबल बनाना पढेगा। ताकि बच्चा सारा दिन इसके पीछे न पड़ा रहे। 


4. डांट और प्यार का हो पूरा बैलेंस
प्यार और डांट का बैलेंस होना बहुत जरूरी है, न तो बच्चे को ज्यादा डांटना ठीक है और ज्यादा प्यार से भी बच्चे आपकी अनदेखी करना शुरू कर देंगे। बच्चों का मनमर्जी पर काबू पाने के लिए उन्हें प्यार से हैंडल करना बहुत जरूरी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static