चटपटी परवल की चटनी के साथ लें मानसून का आनंद

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 01:11 PM (IST)

परवल की सब्जी भी कई लोग बहुत पसंद करते हैं। यह स्वाद और सेहत दोनों तरीकों से बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, मैग्निशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। परवल एक ऐसी डिश है जिसे कई लोग बहुत ही पसंद करते हैं। आप परवल की चटनी इस मानसून में बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

 सामग्री 

परवल - 250 ग्राम 
चना दाल - 2 चम्मच 
उड़द दाल - 2 चम्मच 
करी पत्ता - 10-12 पत्ते 
हरी मिर्च - 2-3 
सरसों के दाने - 1 चम्मच 
कश्मीरी मिर्च - 1/2 चम्मच 
अदरक - 1/2 चम्मच 
लहसुन - 5-6 कलियां 
जीरा - 1/2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 
तेल - 2 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक पैन में तेल डालें। फिर इसमें जीरा चटकाएं। 
2. इसके बाद इसमें लहसुन, अदरक काटकर डाल दें। 
3. फिर इसमें चने की दाल और उड़द की दाल लाल होने तक अच्छे से भून लें। 
4. इसमें हरी मिर्च करी पत्ता 5-6 मिनट के लिए अच्छे से तेज आंच पर भूनें। 
5. इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि दाल और मिर्च जले ना। 
6. जैसे ही मिश्रण भून जाए इसे किसी बर्तन में निकाल लें। 
7. परवल को धो लें और किसी पैन में 6-7 मिनट के लिए अच्छे से फ्राई कर लें। 
8. जैसे ही परवल फ्राई होकर लाल हो जाए इसे निकालकर गैस बंद कर दें। 
9. परवल ठंडा कर लें और इसे दाल वाल मिश्रण में मिलाएं। 
10. दोनों चीजों का मिक्सर में एक पेस्ट तैयार कर लें। 
11. अब सरसों के दानें तेल में चटका लें। 
12. इसके बाद इसमें सरसों के दानें मिलाएं और गैस बंद कर दें। 
13. सरसों के दाने डालने के बाद इसमें कश्मीरी मिर्च डालें। 
14. चटनी को अच्छे से हिलाएं। आपकी स्वादिष्ट परवल चटनी बनकर तैयार है। 
15. आप चटनी को रोटी या फिर परांठे के साथ सर्व कर सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static