प्रेगनेंसी स्ट्रेच मार्क्स के लिए घर पर ही बनाएं मसाज ऑयल और फिर देखें कमाल

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2020 - 01:18 PM (IST)

नॉर्मल हो या सिजेरियन, प्रसव के बाद महिलाओं के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ ही जाते हैं, जो सालों तक नहीं जाते। प्रेग्नेंसी के 13वें से 21वें हफ्ते के बीच स्ट्रेच मार्क्स उभर सकते हैं। करीब 90% महिलाएं को डिलीवरी के बाद पेट, थाइज, हिप्स और ब्रेस्ट पर पिंक, रेड, ब्राउन या पर्पल कलर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। ऐसे में आज हम घर पर ही एक तेल बनाने का तरीका बताएंगे, जिससे स्ट्रेस मार्क्स महीनेभर में गायब हो जाएंगे।

सबसे पहले जानते हैं कारण स्ट्रेच मार्क्स

. प्रेगनेंसी में पेट बाहर निकलने व वजन बढ़ने के कारण स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।
. हार्मोन्स बदलाव के कारण

केमिकल्स युक्त क्रीम से बचे

वैसे तो मार्कीट में स्ट्रेस मार्क्स हटाने के लिए बहुत सी क्रीम मिल जाती है लेकिन इनमें केमिकल्स होते हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Here's How You Can Minimise the Appearance of Stretch Marks During ...

घर पर बनाएं आयुर्वेदिक ऑयल

मसाज तेल बनाने की सामग्री

जोजोबा ऑयल- 200 ग्राम
विटामिन-ई कैप्सूल- 3
शिया बटर- 10 ग्राम
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल- 10 बूंद

तेल बनाने का तरीका

एक पैन में साे तेल मिक्स करके हल्‍का गर्म करें। फिर इसमें शिया बटर डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब तेल अच्छी तरह पक जाए तो इसे गैस से उतार दें और ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस तेल को कंटेनर या बोतल में डाल दें। लीजिए आपका प्रेग्नेंसी मसाज ऑयल तैयार है।

Stretch Marks, Pregnancy Stretch Marks, nari

कैसे करें इस्‍तेमाल?

स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि वो स्किन में अब्जॉर्ब हो जाए। इसके बाद ताजे पानी से नहा लें। रोजाना कम से कम 1 बार इस तेल से मसाज करें। इससे आपके स्ट्रेस मार्क्स कुछ दिन में गायब हो जाएंगे।

क्यों फायदेमंद है तेल?

विटामिन-ई, विटामिन-बी और कॉपर के अलावा इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो निशानों को दूर करने में मददगार है। साथ ही इससे त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे खुलजी, रैशेज की समस्या नहीं होती।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static