जन्माष्टमी पर बनाएं भगवान कृष्ण की  मनपसंद धनिये की बर्फी, एक बार खाकर नही भरेगा मन

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2024 - 05:22 PM (IST)

जन्माष्टमी के पावन पर्व में श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। भगवान को भाेग लगाने के लिए तरह- तरह के पकवान बनाएं जाते हैं। हालांकि धनिये की बर्फी के बीना तो यह त्यौहार अधूरा ही माना जाता है। तो चलिए आप भी देर ना लगाते हुए अपने प्रिय श्री कृष्ण के लिए धनिए की टेस्टी बर्फी बनाइए। यहां जानें इसे बनाने काआसान तरीका।

PunjabKesari

सामग्री

धनिया पाउडर- 1 कप 
घी- 3  बड़े चम्मच
नारियल- 1 कप 
चीनी- 1 कप 
इलायची पाउडर-  1 चम्मच
 खरबूज के बीज- आधा कप

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. एक पैन में खरबूजे के बीज को धीमी आंच पर हल्का सा भून ले और फिर एक कटोरी में निकालकर रख ले।

2. उसी पैन में घी डाले और धनिया पाउडर डाले और धीमी आंच पर भूनते रहे जब तक उसमें से धनिया की खुशबू आने नहीं लगे। करीब 5 से 7 मिनट तक भून ले और अलग से निकाल कर रख लें।

3. उसके बाद सूखे नारियाल को हल्का ब्राउन होने तक भूने और एक कटोरी में निकाल कर रखे लें।

4. चाशनी बनाने के लिए चीन के साथ पानी मिलाए। ध्यान रखे 1 कप चीनी के लिए आधा कप पानी मिलाए। हल्के आंच पर तब तक पकाए जब तक चीनी अच्छी तरह से घुल नहीं जाती है। 

 5. अब इस चाशनी में भूने हुआ धनिया पाउडर, नारियल, खरबूजे के बीज, नटमेग पाउडर को मिला ले। इन सभी चीजों को अच्छी तरह  मिलाकर थोड़ी देर पकने दे।  ध्यान दें कि सामग्री को लगातार चलाते रहें ताकि अंदर से जले नहीं। जब मिश्रण मावा जैसे दिखने लगे और पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दे।

6. ये सभी प्रकिया पूरी होने के बाद मिश्रण को स्पैटुला की साहयता से रखें। इसे एक प्लेट में निकालकर सेट होने दें। बर्फी को मनचाहे आकार में कांटे और काजू, बादाम के साथ गार्निश कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static