बच्चों के साथ घर पर बनाएं इको फ्रेंडली गणेश, बेहद आसान है तरीका

punjabkesari.in Wednesday, Aug 27, 2025 - 03:05 PM (IST)

देशभर में गणेश चतुर्थी की रौनक देखने को मिल रही है। सार्वजनिक जगहों पर बप्पा के पंडाल लगाए जाते हैं और घरों में भी लोग भगवान गणेश स्थापित करते हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से लोगों के बीच इको फ्रेंडली गणेश (Eco Friendly Ganesh Idol At Home) का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में आप भी अपने बच्चों को घर पर ही इको-फ्रेंडली गणपति मूर्ति बनाने का तरीका सीखा सकते हैं। इससे वह प्रकृति और परंपरा दोनों से जुड़ जाएंगे। यहां आसान और सुरक्षित तरीके बताए जा रहे हैं जिनसे बच्चे अपनी छोटी-सी बप्पा की मूर्ति घर पर बना सकते हैं।

PunjabKesari
मिट्टी (क्ले) से गणपति

बच्चों को प्राकृतिक मिट्टी दें (शिल्प कला वाली क्ले भी ले सकते हैं)। इससे बनाने के स्टेप्स:

-सबसे पहले एक गोला बनाकर शरीर तैयार करें।
-छोटा गोला बनाकर सिर लगाएं।
-हाथ और पैरों के लिए पतली रोल जैसी स्ट्रिप्स बनाएं।
-सूंड (ट्रंक) और कान बनाकर जोड़ें।
-छोटे-छोटे डिटेल्स (मुकुट, गहने) जोड़ने दें।
-मूर्ति सूखने के बाद हल्के वॉटरकलर या हल्दी-कुमकुम से सजाएं।


आटे से गणपति बनाने के स्टेप्स

-घर का गेहूं का आटा + हल्का पानी लेकर सख्त आटा गूंथ लें।
-बच्चों को खिलौनों की तरह आकार बनाने दें।
-रंग भरने के लिए हल्दी (पीला), चुकंदर का रस (लाल), पालक का रस (हरा) इस्तेमाल कर सकते हैं।
-यह मूर्ति पूजा के बाद आसानी से जल में घुल जाएगी और इससे वातावरण प्रदूषित भी नहीं होगा ।

PunjabKesari

पेपर से गणपति बनाने के स्टेप्स

-पुराने अखबार को पानी में भिगोकर पेस्ट बना लें।
-उसमें थोड़ा आटा या गोंद मिलाकर मोल्ड तैयार करें।
-बच्चों से गणपति की आकृति बनवाएं।
-सूखने के बाद वॉटरकलर से रंग सकते हैं।


 बच्चों को सिखाते समय ध्यान रखें ये बातें 

  बच्चों को बताएं कि वह केमिकल वाले रंग या ग्लिटर इस्तेमाल न करें। केवल  नेचुरल रंग (हल्दी, कुमकुम, पालक, कॉफी पाउडर, मिट्टी के रंग) ही दें।  बच्चों को समझाएं कि गणपति केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि भक्ति और पर्यावरण प्रेम  का प्रतीक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static